{"_id":"611ec85f8ebc3e79f46efc0c","slug":"youth-will-get-competitive-exams-free-coaching-9500-applied-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu2418802111","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए 9500 युवाओं ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए 9500 युवाओं ने किया आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। परवाज योजना के तहत मिशन यूथ इस वित्त वर्ष में 2500 युवाओं को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देगा। इस कड़ी में मिशन यूथ ने योग्य युवाओं से आवेदन मांगे थे, जिसके तहत 9597 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। मिशन यूथ अब टेस्ट आयोजित कर इनमें से सर्वश्रेष्ठ 2500 युवाओं का निशुल्क कोचिंग के लिए चयन करेगा। चिह्नित युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थानों में कोचिंग दी जाएगी।
मिशन यूथ ने परवाज योजना के लिए 11 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। इसमें युवाओं को सिविल सेवा, जेकेपीएससी, न्यायिक सेवा, इंजीनियरिंग सर्विसेज, जेकेएसएसबी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इस परीक्षाओं में प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले युवाओं को विशेष महत्व देते हुए मेंस और साक्षात्कार के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें 30 फीसदी लड़कियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि जिन युवाओं ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है उनके आवेदन को दस फीसदी अतिरिक्त महत्व दिया जाएगा। मिशन यूथ यूपीएससी और जेकेपीएससी की परीक्षा के लिए 6-6 उम्मीदवारों को भी कोचिं देगा।
परवाज योजना के तहत अभी तक 9597 युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इस वित्त वर्ष 2500 युवाओं को कोचिंग दी जाएगी। युवाओं के चयन के लिए टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
-ताबिश सलीम, ओएसडी मिशन यूथ