फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Younger brother not given mobile to play PUBG elder brother committed suicide in pulwama

छोटे भाई ने पबजी खेलने के लिए नहीं दिया मोबाइल, बड़े भाई ने कर ली आत्महत्या

Sun, 19 Jul 2020 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलवामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलवामा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Jul 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Younger brother not given mobile to play PUBG elder brother committed suicide in pulwama
पबजी गेम (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

मोबाइल फोन पर खेला जाने वाला पबजी (प्लेयर्स अननोन बैटल ग्राउंड्स) गेम बड़े से लेकर बच्चों तक बेहद लोकप्रिय है परंतु यह उनके लिए जानलेवा भी साबित हो रहा है। बच्चे तनाव में आकर आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। ताजा मामला पुलवामा का है जहां 13 साल के बच्चे ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसका छोटा भाई उसे खेलने के लिए मोबाइल फोन नहीं दे रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। प्रदेश में पबजी होने वाली मौत का यह दूसरा मामला बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के कस्बेयार गांव के डंगेरपोरा मोहल्ले में 13 साल का असरार अहमद अपने छोटे भाई के साथ घर पर अपने पिता फारूक अहमद के मोबाइल पर ऑनलाइन पबजी गेम खेल रहा था। इसबीच असरार ने छोटे भाई से पबजी खेलने के लिए मोबाइल फोन मांगा परंतु उसने देने से इनकार कर दिया। इतनी सी बात पर असरार नाराज होकर वहां से चला गया और फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष जुलाई में हुई थी पहली मौत
इससे पहले बीते वर्ष 25-26 जुलाई की दरमियानी रात को श्रीनगर शहर में ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के दौरान 19 साल के एक युवक की मौत हो गई थी। कानिपोरा इलाके का रहने वाला असीम बशीर चानापोरा स्थित अपने दोस्त के घर गया था वहीं रात गेम खेलते समय कथित तौर पर बेहोश हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में पबजी गेम के कारण होने वाली पहली मौत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed