फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   wrong depiction of india's map could bring a Rs 100 crore fine

कश्मीर के मैप में है बहुत गैप

Wed, 08 Jun 2016 04:59 PM IST
माजिद जहांगीर, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए/ श्रीनगर से
माजिद जहांगीर, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए/ श्रीनगर से Updated Wed, 08 Jun 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
wrong depiction of india's map could bring a Rs 100 crore fine
भारत का नक्शा गलत दिखाना पड़ेगा भारी

भारत के 'ग़लत नक्शे' का इस्तेमाल करने पर 100 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने की बात चल रही है। जियो स्पेशल इनफॉर्मेशन रेगुलेशन बिल 2016 में प्रावधान है कि जो भी संस्था, प्रकाशक या व्यक्ति भारत के नक़्शे को 'ग़लत तरीक़े से' दिखाएगा, उसे सात साल की जेल भी हो सकती है।

विज्ञापन


भारत सरकार के हिसाब से ऐसा हर नक्शा ग़लत होगा जिसमें नियंत्रण रेखा यानी एलओसी और चीन के नियंत्रण में मौजूद अक्साई चिन को भारत के भीतर नहीं दिखाया गया है। यानी भारत में बच्चों को 1947 के कश्मीर युद्ध और 1962 के चीन के साथ युद्ध के बारे में पढ़ाया जा सकता है, लेकिन इसे नक्शे पर दिखाना जुर्म होगा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और भाजपा सरकार के प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री नईम अख़्तर इस प्रस्तावित क़ानून पर कुछ भी कहने से बचते रहे।इस प्रस्तावित क़ानून पर उनकी सरकार की प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मुझे इस पर कुछ भी नहीं कहना है कि प्रस्तावित क़ानून ग़लत है या सही। आप कैमरा बंद करें और चले जाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत के नक़्शे में दिखाया जा रहा है कि मुजफ़्फ़राबाद भी जम्मू-कश्मीर में है

wrong depiction of india's map could bring a Rs 100 crore fine

विपक्षी दल नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता जुनैद मट्टू कहते हैं, 'अगर केंद्र सरकार को लगता है कि ये क़ानून लागू हो सकता है तो फिर ठीक है। लेकिन कश्मीर एक विवादित मसला माना जाता है और इसका हल ज़रूरी है।'

भारत सरकार के हिसाब से भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर राज्य का जो सही नक़्शा है, उसमें पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद को भारतीय शहर के तौर पर दिखाया गया है। जम्मू-कश्मीर के ज़्यादातर निजी और सरकारी स्कूली किताबों में पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर और अक्साई चिन को भारत के नक़्शे में दिखाया गया है।

कश्मीर घाटी में सरकारी और निजी स्कूलों में कश्मीर मसले के बारे में कुछ भी नहीं पढ़ाया जाता है। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, उड़ी में बीए की पढ़ाई कर रहे छात्र तारिक़ अहमद कहते हैं, 'भारत के नक़्शे में दिखाया जा रहा है कि मुजफ़्फ़राबाद भी जम्मू-कश्मीर में है। अगर ऐसा है तो हम वहां क्यों नहीं जा सकते हैं?'

वो कहते हैं, 'भारत ने जो नक़्शा जारी किया है, उसके हिसाब से मुज़फ़्फ़राबाद हमारा है। मैं इस समय जहाँ खड़ा हूँ, वहाँ से नियंत्रण रेखा 12 किलोमीटर दूर है। लेकिन जब हम वहाँ पहुँचते हैं तो हमें आगे जाने नहीं दिया जाता है।'

जम्मू-कश्मीर के 1947 के बाद के इतिहास से हर छात्र बेख़बर है

wrong depiction of india's map could bring a Rs 100 crore fine

तारिक़ कहते हैं, 'मेरे कई रिश्तेदार मुज़फ़्फ़राबाद में रहते हैं। अगर नक़्शे पर इलाक़ा हमारा है तो वहाँ जाने से रोकते क्यों हैं? आख़िर सच्चाई क्या है?'उनका कहना है कि कश्मीर के इतिहास के बारे में भी स्कूली किताबों में सिर्फ़ ये बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ विलय कैसे हुआ, इसके आगे किताबों में कुछ नहीं पढ़ाया जाता।

उड़ी के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में इतिहास पढ़ाने वाले शिक्षक सज्जाद अहमद कहते हैं कि जो कुछ भी पहली कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक छात्रों को पढ़ाया जाता है, उससे ये साफ़ नहीं होता कि जम्मू-कश्मीर कैसे भारत के नियंत्रण में आया। अहमद कहते हैं, 'जम्मू-कश्मीर के 1947 के बाद के इतिहास से हर छात्र बेख़बर है।' 

यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में भी 1957 तक के कश्मीर का इतिहास पढ़ाया जाता है। पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के बारे में यहाँ की स्कूली किताबों में कुछ नहीं बताया जाता है।

दोनों देशों को ये मुद्दे बातचीत से हल करने होंगे

wrong depiction of india's map could bring a Rs 100 crore fine
उड़ी कॉलेज में ही राजनीति विज्ञान पढ़ाने वाले खुर्शीद अहमद बताते हैं, ''कॉलेज स्तर के पाठ्यक्रम में पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के बारे में कुछ नहीं है। स्कूलों और कॉलेजों में इसके बारे में पढ़ाया जाना चाहिए। हमें अपनी जड़ों तक पहुँचना चाहिए। यूरोप के देशों में क्या हुआ, ये तो हम बाद में भी जान सकते हैं।'

नक़्शे वाले प्रस्तावित क़ानून पर ख़ुर्शीद ने कहा कि ये फ़ैसला ग़लत है क्योंकि जम्मू-कश्मीर एक विवादित मुद्दा है। वहीं, शिक्षाविद् और राजनीतिक विश्लेषक प्रोफ़ेसर गुल मोहम्मद वानी कहते हैं, 'दोनों ही देशों, भारत और पाकिस्तान में नक़्शों की एक सियासत रही है। अब इतनी सज़ा की बात हो रही है लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये क़ानून ज़िंदा रह पाएगा। दोनों देशों को ये मुद्दे बातचीत से हल करने होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed