फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   World's largest igloo restaurant built in Gulmarg

जम्मू-कश्मीर : गुलमर्ग में बना दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट, 64 दिन में किया गया तैयार, नजारे देखकर आप भी हो उठेंगे रोमांचित

Sat, 05 Feb 2022 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, गुलमर्ग
अमृतपाल सिंह बाली, गुलमर्ग Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 04:59 AM IST
सार

दिन-रात दो शिफ्ट में 1700 कर्मियों की मेहनत लाई रंग। इसकी ऊंचाई 37.5 फुट और इसका व्यास (डायामीटर) 44.5 फुट है। 

विज्ञापन
World's largest igloo restaurant built in Gulmarg
गुलमर्ग में इग्लू रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर का ताज कहलाए जाने वाले गुलमर्ग में इग्लू रेस्टोरेंट तैयार किया गया है। इसे तैयार करने वाले सैयद वसीम शाह का दावा है कि यह दुनिया का सबस बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट है। इसकी ऊंचाई 37.5 फुट और इसका व्यास (डायमीटर) 44.5 फुट है। शाह ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी आवेदन किया है। जल्द ही गिनीज बुक की टीम आकर इसका निरीक्षण करेगी। यह रेस्टोरेंट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

विज्ञापन


शाह ने बताया कि इस बार इग्लू रेस्टोरेंट को तराशने में करीब 1700 लोग लगे जिन्होंने दो शिफ्टों में दिन-रात काम कर इसे 64 दिन में पूरा किया। वसीम के अनुसार वह खुद स्नो आर्ट के जानकार हैं, सभी काम उनकी देखरेख में हुआ।
विज्ञापन


वसीम ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा इग्लू वर्ष 2016 में स्विट्जरलैंड में बनाया गया था। उसकी ऊंचाई 33.8 फुट और व्यास (डायामीटर) 42.4 फुट था, जबकि उनके द्वारा तैयार इग्लू की ऊंचाई और व्यास दोनों ज्यादा हैं। इसलिए यह दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

World's largest igloo restaurant built in Gulmarg
igloo gulmarg - फोटो : बासित जरगर

पिछले साल बनाया था एशिया का सबसे बड़ा इग्लू

सैयद वसीम शाह ने पिछले साल भी यहां इग्लू रेस्टोरेंट तैयार किया था। जो एशिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट था। उसकी ऊंचाई 16 फुट और व्यास (डायामीटर) 22 फुट था। उस समय उसमें  4 टेबल थे और करीब 16 लोग बैठकर खाने का आनंद ले सकते थे।

World's largest igloo restaurant built in Gulmarg
igloo gulmarg - फोटो : बासित जरगर

पर्यटकों को खूब भा रहा है सेल्फी एरिया 

इस बार बनाए गए इग्लू में दो हिस्से हैं। पहले में सेल्फी एरिया है जहां लोग सेल्फी ले सकते हैं। युवाओं और बच्चों को यह एरिया खूब भा रहा है।

World's largest igloo restaurant built in Gulmarg
igloo gulmarg - फोटो : बासित जरगर

40 लोग ले सकते हैं भोजन का आनंद

इग्लू के दूसरे भाग में 10 टेबल-कुर्सी बर्फ से बनाई गई हैं जिस पर करीब 40 लोग एक साथ बैठकर खाने का आनंद ले सकते हैं। इग्लू रेस्टोरेंट को देखने के लिए पहले ही दिन से स्थानीय लोगों और पर्यटकों का तांता लगा रहा। पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने पहली बार इतना विशाल इग्लू रेस्टोरेंट देखा है। 

World's largest igloo restaurant built in Gulmarg
igloo gulmarg - फोटो : बासित जरगर

कल्पनाओं से परे है अनुभव

मुंबई से आई मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें गुलमर्ग में ऐसा कुछ अनुभव करने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसकी तस्वीरें ली हैं जोकि उनके लिए यादगार रहेंगी। वह यही कहना चाहेंगी कि लोग आएं और इस अनोखे अनुभव का लुत्फ  उठाएं। 

World's largest igloo restaurant built in Gulmarg
igloo gulmarg - फोटो : बासित जरगर

ये होता है इग्लू

इग्लू गुंबद के आकर का बर्फ से बना घर होता है। इसे आमतौर पर उन इलाकों में बनाया जाता है जहां पर्याप्त मात्रा में बर्फबारी होती है। इसमें लकड़ी, जानवरों की खाल और हड्डियों का भी उपयोग होता है। मुख्यत: कनाडा के मध्य आर्कटिक और ग्रीनलैंड के थुले क्षेत्र के लोगों द्वारा निर्मित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed