फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   work

प्रदेश में नौंवे दिन काम पर लौट पटवारी, गिरदावर

विज्ञापन
work
जम्मू। राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से मांगों पर गौर करने के आश्वासन के बाद वीरवार को नौंवे दिन जम्मू कश्मीर में पटवारी और गिरदावर काम पर लौट आए। इससे राजस्व कार्यों के लिए लोगों को राहत मिली है। पिछले कई दिन से लोगों को अपने कार्यों के लिए मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। पटवारियों ने साफ किया है कि एक माह तक उनकी जायज मांगों पर काम न करने की सूरत में उनके पास दोबारा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

पटवारी एसोसिएशन के जम्मू संभागीय अध्यक्ष संदीप कोहली ने कहा कि गत दिवस नागरिक सचिवालय में वित्त सचिव से हुई बैठक में पटवारियों को उनकी मांगों पर उचित आश्वासन दिया गया है। इसमें निकट भविष्य में जल्द डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रोमोशन कमेटी) करने का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ पटवार खानों के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। ग्रेड विसंगतियों की फाइल को भी जल्द वित्त विभाग के पास भेजा जाएगा। इसके अलावा पटवारियों के भत्ता मामले पर भी जल्द गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च माह में अधिक विभागीय कामकाज के साथ लोगों के सामान्य कार्य अधिक होते हैं, जिसे देखते हुए पटवारी काम पर लौट आए हैं। वहीं, हड़ताल खत्म होने के साथ वीरवार को राजस्व कार्य बहाल किए गए। लोग बड़ी संख्या में पटवारियों और गिरदावरों के पास अपने कार्यों के लिए पहुंचे। इसमें सामान्य रूप से विभिन्न श्रेणी के प्रमाणपत्र, राजस्व रिकार्ड आदि कार्य शामिल रहे। इसके साथ राजस्व रिकार्ड के डिजिटलीकरण प्रक्रिया को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed