फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   women will welcome tourists in leh

अब महिलाएं करेंगी पर्यटकों की खातिरदारी

Thu, 23 Apr 2015 11:43 PM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
women will welcome tourists in leh

लद्दाख खित्ते में आने वाले पर्यटकों की खातिरदारी की कमान महिलाओं ने संभाली है। लद्दाख नेशनल पार्क के अधीन आने वाले अधिकतर गांव में वूमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप तैयार किए गए हैं। वन विभाग ने इन महिलाओं के सहयोग से इको कैफे भी बनाए हैं। यहां आने वाले पर्यटक रुक सकते हैं, आराम कर सकते हैं।

विज्ञापन


यही नहीं, नेशनल पार्क में आने वाले ट्रैकरों के लिए भी यह सुविधा विशेष रूप से रहेगी। पार्क के ट्रैकिंग रूट के किनारे यह कै फे बनाए गए हैं। यहां पर्यटकों को महिलाओं के खुद तैयार किए गए उत्पाद, खाने-पीने की सुविधाएं मिलेंगी। इसमें खासतौर पर लद्दाख के पारंपरिक व्यंजनों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


जो पौष्टिक और जैविक हैं। विदेशी पर्यटकों को खास ध्यान में रखकर महिलाएं इनको तैयार करेंगी। वन विभाग ने इन महिलाओं की ओर से तैयार किए गए उत्पादों के लिए लेह मार्केट में मार्केटिंग सेंटर भी खोला है। यहां हथकरघा और हैंडलूम के उत्पाद मिलेंगे। लद्दाख में विदेशी और घरेलू पर्यटकों की आमद बढ़ाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। करीब 500 इको कैफे खोले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड के तहत शामिल की गई

women will welcome tourists in leh

लद्दाख के चीफ कंजरवेटर आफ फारेस्ट और क्षेत्रीय वन्यजीव अधिकारी, जिगमेत तपका का कहना है कि प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड के तहत इन महिलाओं को अपने साथ जोड़ा गया है। स्नो लेपर्ड पर अधिक से अधिक रिसर्च हो। स्नो लेपर्ड को देखने के लिए अधिक से पर्यटक पहुंचें, क्योंकि दुनिया में लद्दाख ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां स्नो लेपर्ड को पांच फुट की दूरी पर भी देखा जा सकता है।

सेव स्नो लेपर्ड प्रोजेक्ट शुरू
मौजूदा समय में विश्व में करीब छह हजार स्नो लेपर्ड हैं। भारत के सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणांचल प्रदेश और लद्दाख में एक हजार लेपर्ड हैं। इनमें से 600 लद्दाख में है। सेव टाइगर, सेव एलिफेंट की तरह सेव स्नो लेपर्ड प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed