फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Women will be District Council President in seven districts of Jammu and Kashmir, 33 percent reservation

जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में महिलाएं होंगी जिला परिषद अध्यक्ष, 33 फीसदी मिलेगा आरक्षण

Sat, 26 Dec 2020 05:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Dec 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Women will be District Council President in seven districts of Jammu and Kashmir, 33 percent reservation
डीडीसी चुनाव, फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में कुल बीस जिलों में से सात जिलों में महिलाएं जिला विकास परिषद की अध्यक्ष बनेंगी। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को जिला विकास परिषद के अहम अध्यक्ष पद पर 33 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है। किन जिलों में महिलाओं के लिए अध्यक्ष पद को आरक्षित किया जाएगा। इसके बारे में आरक्षण नियमों को अंतिम रूप मिलने के बाद ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को कायम करने के लिए पहली बार डीडीसी चुनाव हुए हैं। 280 सीटों पर हुए चुनाव में 278 सीटों पर सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। आगामी दिनों में जिला स्तर पर या एक साथ नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद जिला विकास परिषद में सबसे अहम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन


इस चुनाव में जिला स्तर पर 14 निर्वाचित सदस्य अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में वोट करेंगे। महिलाओं को 33 फीसदी के अलावा अनुसूचित जाति और जनजाति को भी अध्यक्ष पद पर आरक्षण देने के बारे में सरकार विभिन्न स्तर पर चर्चा कर रही है। ऐसे में जिला विकास परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों के लिए पार्टी स्तर पर चल रही आंतरिक राजनीति प्रभावित हुई है। आरक्षण नियमों के सार्वजनिक होने के बाद ही पार्टियां तय कर पाएंगी कि वह जिला स्तर पर अपने बहुमत वाले जिलों में किसे अध्यक्ष बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास परिषद में अध्यक्ष पद के लिए महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। एससी और एसटी के लिए कितने पद आरक्षित होंगे, इस पर भी चर्चा चल रही है। आरक्षण नियम अभी शुरुआती दौर में हैं। इस प्रक्रिया के पूरा होने में अभी कई दिन लग सकते हैं। -शीतल नंदा, प्रशासनिक सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed