{"_id":"652da1c73da311068d050789","slug":"women-under-19-jk-defeat-jammu-news-c-10-jmu1037-224523-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वुमन अंडर-19... जम्मू-कश्मीर की करारी शिकस्त, आंध्र प्रदेश ने 8 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वुमन अंडर-19... जम्मू-कश्मीर की करारी शिकस्त, आंध्र प्रदेश ने 8 विकेट से हराया
Tue, 17 Oct 2023 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर महिला क्रिकेट टीम को महिला अंडर-19 एकदिवसीय ट्रॉफी के मुकाबले में एक और हार का सामना करना पड़ा। आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में 8 विकेट की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। जम्मू-कश्मीर टीम की न तो गेंदबाज और न ही बल्लेबाज कमाल दिखा पाईं।
कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी साल्ट लेक के मैदान में जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। जेएंडके की कप्तान अनन्या शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला उल्टा पड़ गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएंडके की पूरी टीम 44.5 ओवरों में ही 153 रन पर सिमट गई। जेएंडके की शुरुआत खराब रही और दो रन पर ही सलामी बल्लेबाज मान्या बनोत्रा शून्य रन पर आउट हो गईं। इसके बाद रुद्राक्षी चिब और शांभवी राजपूत के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई जिससे स्कोर 61 तक पहुंच पाया। इसके बाद रुद्राक्षी का विकेट गिरा, जिन्होंने 46 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 34 रन बनाए। शांभवी राजपूत ने एक छोर संभाले रखा और तीसरे विकेट के लिए आफरीन के साथ 45 रनों की साझेदारी की। 106 के स्कोर पर शांभवी का विकेट गिरा। उन्होंने 77 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। इसके बाद मात्र 47 रनों के भीतर जेएंडके की बाकी पारी 153 रन पर सिमट गई। आंध्र प्रदेश की ओर से शबनम सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 8.5 ओवरों में 25 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके अलावा दीप्ति ने दो और तनमयी, विष्णु प्रिय व पी. रंगा लक्ष्मी को एक-एक विकेट मिला।
जीत के लिए 154 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्र ने 28.4 ओवरों में ही दो विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। हालांकि, आंध्र की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और चार रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज पी. रंगा लक्ष्मी चार रन बनाकर आउट हो गई। दूसरा विकेट 25 रन पर के. महंती श्री का विकेट गिरा जिन्होंने 15 रन बनाए। इसके बाद पी. विन्नी सुजान और जमेहक के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 134 रनों की साझेदारी ने आंध्र को मैच जीता दिया। सुजान ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। जमेहक ने 78 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 43 रन बनाए। जेएंडके के लिए मारिया नूरैन और आनवी सिंह ने एक- एक विकेट लिए।