फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman injured in road accident dies, 3-year-old child critical

Jammu News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, 3 साल का मासूम गंभीर

विज्ञापन
Woman injured in road accident dies, 3-year-old child critical
श्रीनगर के परिमपोरा में मंडी क्षेत्र के पास शुक्रवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में घायल एक परिवार के सदस्यों में से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। दंपती का 3 वर्षीय बेटा अभी भी गंभीर हालत में है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान नुसरत, पत्नी बिलाल अहमद कुमार, निवासी चरार-ए-शरीफ, बडगाम के रूप में हुई है। हादसे में उनकी एक टांग कट गई थी और जेवीसी अस्पताल, बेमिना में उनकी हालत गंभीर बताई गई थी, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




उनके पति, 40 वर्षीय बिलाल अहमद की हालत स्थिर बताई जा रही है। उनके 3 वर्षीय बेटे, हामी को भी गंभीर चोटें आई हैं और वह गंभीर स्थिति में है। हादसे के तुरंत बाद तीनों को जेवीसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नुसरत इलाज के दौरान नहीं बच सकीं। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed