फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman Cross LoC: Woman crossed Line of Control in poonch jammu and reached POJK

Woman Cross LoC: घर में हुई अनबन... ससुराल छोड़ नियंत्रण रेखा पार कर POJK पहुंची महिला, 1.5 साल की बेटी भी साथ

Tue, 06 Feb 2024 04:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 04:49 PM IST
सार

महिला शनिवार दोपहर बाद अपने ससुराल से अपनी बच्ची के साथ अपने मायके के लिए निकली थी।परिजनों का कहना है कि घर में अनबन के बाद से महिला घर से लापता है। अभी उन्हें सूचना मिली है कि वो पीओजेके में है।

विज्ञापन
Woman Cross LoC: Woman crossed Line of Control in poonch jammu and reached POJK
पुंछ - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपनी बच्ची डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र पीओजेके पहुंच गई। परिजनों का कहना है कि घर में अनबन के बाद से महिला घर से लापता है। अभी उन्हें सूचना मिली है कि वो पीओजेके में है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सकते हैं। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की दी है। खुफिया एजेंसियां भी अपने स्तर पर जांच में जुट गई हैं कि कैसे एक महिला बच्ची को लेकर सरहद पार चली गई।
विज्ञापन


शनिवार से लापता है महिला

महिला शनिवार दोपहर बाद अपने ससुराल से अपनी बच्ची के साथ अपने मायके के लिए निकली थी। जब रविवार को वह मायके से नहीं लौटी तो उसके पति ने उसके मायके जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि वह मायके आई ही नहीं। इसके उपरांत रिश्तेदारों से पता करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो ससुराल वालों ने सोमवार को पुलिस चौकी जलास में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Woman Cross LoC: Woman crossed Line of Control in poonch jammu and reached POJK
महिला के परिजन - फोटो : मुनीष शर्मा

सूत्रों का कहना है कि महिला करमाडा से नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र बांडी अब्बासपुर पहुंच गई है। एक महिला के बच्ची के साथ नियंत्रण रेखा के पार चले जाने से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

महिला के परिजनों ने बताया कि सऊदी अरब से आए उनके रिश्तेदार के फोन से महिला की मौजूदगी पीओजेके में होने के बारे में पता चला। पीओजेके में महिला के मामा रहते हैं। महिला फिलहाल उनके पास रह रही है। परिजनों ने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। पाकिस्तान सरकार से गुहार लगाई है कि महिला को फिर घर वापस भेज दिया जाए। घर में एक अन्य चार साल की बच्ची और उसके परिजन उसकी राह देख रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed