फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   With AK-47 at the picture of the son of NC leader furore

फेसबुक पर बेटे ने डाली AK 47 संग फोटो, मुश्किल में नेताजी

Tue, 04 Nov 2014 04:45 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
With AK-47 at the picture of the son of NC leader furore

नेशनल कांफ्रेंस के कश्मीर संभागीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी के बेटे की एक तस्वीर वायरल होने पर हंगामा खड़ा हो गया है। नेकां नेता के पुत्र इस तस्वीर में एके 47 रायफल के साथ है और बगल में सुरक्षाकर्मी भी खड़े हैं।

विज्ञापन


विपक्ष ने इसे सत्ता की ताकत का रौब बताते हुए नेकां पर हमला बोला है जबकि नेकां नेता वानी इसे बच्चे का शौक बता रहे हैं। इससे पहले पुलिसकर्मी से जूते का फीता बंधवाते हुए जम्मू के डीआईजी शकील बेग की तस्वीर वायरल होने पर हंगामा खड़ा हुआ था।
विज्ञापन


उस मामले की जांच चल रही है। इन तस्वीरों पर हर तरफ से सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में प्रकाश में आए मामले में अब नेकां के कश्मीर संभाग के प्रोवेंशियल प्रेसिडेंट नासिर असलम वानी घिरते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षियों ने साधा मंत्री पर निशाना

With AK-47 at the picture of the son of NC leader furore

वह मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के भी करीबी हैं। इस घटना से विधानसभा चुनाव में विपक्ष को एक मुद्दा मिल गया है। तस्वीर में नासिर के पुत्र सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की एके-47 रायफल के साथ पोज देते दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी नासिर असलम वानी चर्चा में रहे हैं। तब गांदरबल जिले में एक पार्टी सम्मलेन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर वह सुर्खियों में रहे थे।

बच्चे ने शौक से तसवीर खिंचवाई होगी : वानी


तस्वीरों के सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के ताजा मामले में नासिर असलम वानी का कहना है कि उनका बेटा उम्र में छोटा है। वह देश सेवा से प्रेरित है। इसी के चलते उसने इस तरह की फोटो खिंचवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार फिल्मी हस्तियां या अन्य इस तरह की फोटो खिंचवाते हैं। उनसे वह प्रेरित हुआ होगा। उसने कोई गलत कार्य नहीं किया है न ही उस तरह की उसकी मंशा थी।

पीडीपी ने भी कटघरे में खड़ा किया

पीडीपी ने भी नेकां नेता नासिर असलम वानी को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि चाहे नेकां हो या फिर कांग्रेस, दोनों सत्ताधारी दलों के कई नेताओं की संतानें खुद को ही सरकार समझती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे नेताओं की सरकारी संपत्ति हो या फिर उनके पुलिसकर्मी के हथियार। उनके बच्चे इन सब पर अपना अधिकार समझते हैं। यही कारण है कि ऐसी तसवीरें सामने आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed