{"_id":"6381a552709b7040c437eafe","slug":"winter-vacation-in-schools-of-jammu-and-kashmir-from-december-1-holiday-will-be-in-three-phases","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: स्कूलों में शीतकालीन अवकाश एक दिसंबर से, तीन चरणों में 28 फरवरी तक बंद रहेंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: स्कूलों में शीतकालीन अवकाश एक दिसंबर से, तीन चरणों में 28 फरवरी तक बंद रहेंगे विद्यालय
Sat, 26 Nov 2022 11:07 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:07 AM IST
सार
आदेश के अनुसार 12 दिसंबर से 28 फरवरी तक छठी से आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश होगा। नौवीं से 12वीं तक के स्कूल 19 दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों को 20 फरवरी तक स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
Annual Cross Country Run
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के दोनों संभागों (जम्मू और कश्मीर) के सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार ने आदेश जारी किया। बताया कि 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्राथमिक विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
12 दिसंबर से 28 फरवरी तक छठी से आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश होगा। नौवीं से 12वीं तक के स्कूल 19 दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों को 20 फरवरी तक स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हें परीक्षाएं आयोजित करने के प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। छुट्टियों में सभी शिक्षक ऑनलाइन छात्रों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।