{"_id":"5703bc7f4f1c1b8228c810dd","slug":"wifi-service-at-jammu-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को मिलेगी वाई-फाई सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को मिलेगी वाई-फाई सुविधा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 05 Apr 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
वाई-फाई
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू एयरपोर्ट पर विमानों का इंतजार करने वाले यात्रियों को अब देश के बड़े एयरपोर्ट की तर्ज पर वाई-फाई सुविधा मिलेगी। लंबे समय से यात्री इस सुविधा की मांग कर रहे थे। सांसद जुगल किशोर शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने सुविधा का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर जम्मू एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीके गौतम और बीएसएनएल के जनरल मैनेजर गौतम लाल भी उपस्थित थे।
सांसद ने कहा कि अपनी फ्लाइट के इंतजार के दौरान यात्री इस सुविधा का कई तरह से लाभ उठा सकेंगे। पहले यह सुविधा नहीं थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि बीएसएनएल के सहयोग से पिछले एक माह से सुविधा ट्रायल के तौर पर चलाई गई और मंगलवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया गया।
बीएसएनएल के जनरल मैनेजर गौतम लाल ने बताया कि 7 एक्सेस प्वाइंट से एयरपोर्ट पर वाई-फाई हॉट-स्पॉट सुविधा होगी। प्रत्येक प्वाइंट 120 डिग्री के एंगल से 75 मीटर तक का एरिया कवर करेगा।
विज्ञापन
एक दिन की वेलीडिटी के प्लान में 200 एमबी डाटा के लिए 30 रुपये, 400 एमबी डाटा के लिए 50 रुपये, दो दिन की वेलिडीटी प्लान में 800 एमबी के लिए 90 रुपये और तीन दिन की वेलिडीटी प्लान में डेढ़ जीबी के लिए 150 रुपये शुल्क लगेगा। बीएसएनएल ने टीआरएआई के सहयोग से इस योजना को शुरू किया है। जिसकी स्पीड फोर जी नेटवर्क से भी अधिक है। यह सुविधा श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी चल रही है।
15 मिनट की सुविधा फ्री
फिलहाल यात्रियों को 15 मिनट तक की मुफ्त सुविधा प्रदान की जा रही है। उसके बाद इस पर चार्ज लगेगा। हालांकि एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि कई शहरों में यह सुविधा मुफ्त दी जा रही है और वह भी इस संबंध में बीएसएनएल के उच्च अधिकारियों को लिख रहे हैं, ताकि जम्मू आने वाले यात्रियों को भी यह सुविधा मुफ्त में मिल सके।