फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   wheather change

Jammu News: घाटी का पारा चढ़ा, जम्मू में दिन को गर्मी, रात का मौसम ठंडा

विज्ञापन
wheather change
- 13 और 14 मई को बारिश के आसार, कश्मीर में दिखेगा ज्यादा असर
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। बारिश के बाद कश्मीर के पारे में उछाल आया है, लेकिन मौसम सुहावना बना हुआ है। जम्मू में दिन में तपिश का अहसास बढ़ा है, लेकिन रात को अभी ठंड कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में लगभग मौसम साफ रहने के आसार हैं, जिससे पारे में उछाल आएगा। हालांकि 13 और 14 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसका कश्मीर संभाग में अधिक असर दिखेगा।

जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का अहसास बढ़ा। दोपहर तक तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 33.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री गिरकर 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात को ठंडक कायम रहने से तपिश अधिक परेशान नहीं कर रही। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 23.5, बटोत में 25.0, कटड़ा में 30.3 और भद्रवाह में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के पारे में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 23.8, पहलगाम में 19.6 (न्यूनतम तापमान माइनस 0.3) और गुलमर्ग में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed