{"_id":"68094e9b78e96a466900a6a1","slug":"wheat-fire-samba-news-c-289-1-sjam1009-105997-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मदून गांव में 36 कनाल गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मदून गांव में 36 कनाल गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
सांबा के राजपुरा तहसील के मदून में गेहूं की फसल को लगी आग।
सांबा। जिले की राजपुरा तहसील के मदून गांव में बुधवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से 10 किसानों की 36 कनाल जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पंपसेट के लिए लगाए गए बिजली के ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली। उसने देखते ही देखते विराट रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग फैलती गई। स्थानीय निवासी जगदीश राज व सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने आग की लपटें देखीं तो वे दौड़े चले आए। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। बब्बर नाला पुलिस चौकी व राजपुरा चौकी के अधिकारी व कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच सकी। जब तक फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचता, सब कुछ जल गया था। स्थानीय लोगों ने ही अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। उन्होंने कहा कि तीन ट्रैक्टर की मदद से आग पर काबू पाया गया। निकट ही गुर्जर समुदाय के रिहायशी कुल्ले थे, जिन्हें बचा लिया गया। मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार व पटवारी ने आगजनी के नुकसान का जायजा लिया। आगजनी से किसान कृष्ण सिंह की साढ़े चार कनाल, राम पाल की तीन कनाल, जगदीश राज की तीन कनाल, तीरथ राम की पांच कनाल, चनो देवी की डेढ़ कनाल, रवि सिंह की चार कनाल, सुरिंद्र सिंह की चार कनाल, संदूर सिंह की सात कनाल, बहादुर सिंह दो कनाल, बलबीर सिंह की दो कनाल गेहूं की फसल जल गई है।
..................
हमने मौके पर पहुंच कर आगजनी की घटना का जायजा लिया है। अपने पटवारी व नायब तहसीलदार को नुकसान की सूची बनाने को कहा है। पुलिस व कृषि विभाग की रिपोर्ट के साथ फाइल बनाकर डीसी कार्यालय में भेजी जाएगी। जिला उपायुक्त एसडीआरएफ से किसानों को नुकसान की भरपाई करेंगे।
-करणजीत सिंह
तहसीलदार राजपुरा सांबा