{"_id":"f58d89b1f616aed2821ca6c3e5b3fe42","slug":"weather-report-of-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 24 घंटों में जम्मू में हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 24 घंटों में जम्मू में हो सकती है बूंदाबांदी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 03 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
रियासत में सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। हालांकि अभी धूप खिलने से दिन के समय थोड़ी राहत है। रात में ठंडक का अहसास ज्यादा हो रहा है।
विज्ञापन
मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। मौसम के बदलते मिजाज के मद्देनजर बर्फबारी वाले स्थानों पर लोगों ने एहतियातन जरूरी चीजें भी जुटानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं जम्मू में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को लेह का अधिकतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान -11.4 डिग्री सेल्सियस आंका गया।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बीते चौबीस घंटे मेंरियासत का मौसम सामान्य रहा। वहीं आगामी चौबीस घंटों में राज्य के पर्वतीय इलाकों में हलकी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।