फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather Report: Mercury drops in Kashmir due to cold wave

Weather Report : शीतलहर से कश्मीर में गिरा पारा, कल से दो दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के आसार

Thu, 26 Dec 2024 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 12:42 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। इस साल के अंत और शुरुआत में भी मौसम में बदलाव आएगा।

विज्ञापन
Weather Report: Mercury drops in Kashmir due to cold wave
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

दो दिन से धूप खिलने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के पारे में सुधार आया है, लेकिन रात को कंपकंपी जारी है। कश्मीर में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। विश्व विख्यात डल झील सहित अन्य जलाशय जम गए हैं।

विज्ञापन


घाटी के अधिकांश जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। मंगलवार रात भद्रवाह के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। इस साल के अंत और शुरुआत में भी मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन


कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का पारा फिर गिरा है। राजधानी श्रीनगर में दिनभर धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल पहलगाम में दिन का पारा 7.4 और गुलमर्ग में 5.0 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 21.0 और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 12.2, बटोत में 14.3, कटड़ा में 18.8, भद्रवाह में 12.4 और लेह में 0.0 डिग्री दर्ज किया गया।

स्थान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • लेह माइनस 12.6
  • पहलगाम माइनस 8.4
  • श्रीनगर माइनस 7.3
  • गुलमर्ग माइनस 6.6
  • काजीगुंड माइनस 6.6
  • कुपवाड़ा माइनस 6.4
  • कोकरनाग माइनस 5.4
  • बनिहाल माइनस 1.3
  • भद्रवाह माइनस 1.6
  • बटोत 0.6
  • कटड़ा 6.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed