फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather: Rain and snowfall for second consecutive day, many roads closed; weather will remain bad even today

Weather : लगातार दूसरे दिन बारिश और बर्फबारी, मुगल रोड-सिंथन पास सहित कई मार्ग बंद; आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम

Thu, 27 Feb 2025 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2025 12:22 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 48 घंटे में भी प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होगी। कुछ इलाकों में मौसम अधिक खराब रह सकता है, जिससे भूस्खलन का खतरा है।

विज्ञापन
Weather: Rain and snowfall for second consecutive day, many roads closed; weather will remain bad even today
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी हुई। फिसलन बढ़ने से मुगल रोड सहित सिंथन पास, जोजिला पास, राजधान पास, साधना पास सहित अन्य कई मार्गों पर एहतियात के तौर पर यातायात बंद किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 48 घंटे में भी प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होगी। कुछ इलाकों में मौसम अधिक खराब रह सकता है, जिससे भूस्खलन का खतरा है।

विज्ञापन


कश्मीर के कई पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार से बुधवार तक बर्फबारी होती रही। ताजा बर्फबारी से विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, दूधपथरी, सोनमर्ग और पहलगाम में पर्यटकों की रौनक लौटी है। जेड गली, मच्छिल, राजधान पास, साधना टॉप, नौगाम सेक्टर के अलावा पीर पंजाल की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। प्रशासन की ओर से कश्मीर के लगभग सभी जिलों में आपात नियंत्रण कक्ष सक्रिय किए गए हैं। 
विज्ञापन


गुलमर्ग के टूरिस्ट गाइड मोहम्मद सुभान ने कहा कि एक बार फिर गुलमर्ग घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। यहां इससे पर्यटक बढ़े हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री गिरकर 6.6 और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 6.5 और गुलमर्ग में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। यहां लगभग दिनभर बादल छाए रहे। जम्मू में अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 9.6, बटोत में 9.9, कटड़ा में 22.0, भद्रवाह में 11.8 और लेह में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 3.0, गुलमर्ग में माइनस 2.5, कुपवाड़ा में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुलमर्ग में गंडोला सेवाएं निलंबित
मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते प्रशासन ने गुलमर्ग में गंडोला सेवाएं निलंबित कर दी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा और सर्वोत्तम हित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कहा कि टिकट ले चुके पर्यटकों को पैसे वापस किए जाएंगे।


कुपवाड़ा, गांदरबल में हिमस्खलन की चेतावनी
बर्फबारी के बाद कश्मीर के जिला कुपवाड़ा और गांदरबल के पहाड़ी क्षेत्रों में अगले चौबीस घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में गतिविधियां न करने की सलाह दी गई है

स्थान और बारिश (मिलीमीटर)

  • गुलमर्ग 79.9
  • बनिहाल 72.2
  • बटोत 35.5
  • कुपवाड़ा 26.0
  • पहलगाम 25.8
  • काजीगुंड 23.8
  • भद्रवाह 19.6
  • श्रीनगर 7.8
  • कटड़ा 3.3
  • जम्मू 1.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed