{"_id":"68b75ea8ae14d95858093d9a","slug":"weather-problem-jammu-news-c-10-lko1027-703138-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भारी बारिश में तवी का रौद्र रूप देख डरे, घर छोड़ सुरिक्षत स्थानों की ओर भागे-पार्ट 111","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भारी बारिश में तवी का रौद्र रूप देख डरे, घर छोड़ सुरिक्षत स्थानों की ओर भागे-पार्ट 111
विज्ञापन
चौथे पुल का हिस्सा धंसने से बढ़ा खौफ, बेली ब्रिज बंद
रात 10 बजे तक 54.5 मिमी बारिश रिकाॅर्ड
तवी किनारे राजीव काॅलोनी के लोगों का ठिकाना बना एमएएम काॅलेज
पीरखो के लोग फिर राम मंदिर में शरण लेने पहुंचे
बलोल नाले में आई बाढ़, स्कॉस्ट चट्ठा यूनिवर्सिटी जलमग्न
गुज्जर नगर में निजी स्कूल की सुरक्षा दीवार गिरी
पंजतीर्थी में भूस्खलन, रास्तों को किया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एक बार फिर तवी का रौद्र रूप देख शहर के लोगों डर गए, मंगलवार को दोपहर बाद अचानक से भारी बारिश के बाद कई इलाकों से लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। किसी ने स्कूल-कालेज में तो किसी ने मंदिर में शरण ली। अटल चौक से पंजतीर्थी से सिद्दड़ा पुल के रास्ते पर लगातार भूस्खलन जारी रहा और पत्थर गिरते रहे। प्रशासन ने रास्ते को बंद कर दिया।
भगवती नगर के पास पुल धंसने की सूचना ने दहशत और बढ़ा दी। हालांकि पुल के साथ लगे सोमनाथ चौक के आसपास का हिस्सा धंसने लगा है। नदी की तरफ दरार है और मिट्टी में कटाव के कारण खतरे को देखते हुए प्रशासन ने चौक और बेली ब्रिज की ओर आवाजाही को रोक दिया। बलोल नाले में आई बाढ़, स्कॉस्ट चट्ठा यूनिवर्सिटी जलमग्न हो गई।
शहर में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही थी। दोपहर में करीब 2.30 बजे के करीब अचानक से तवी किनारे से लेकर सोशल मीडिया पर सुनिए...सुनिए...नदी तट से दूर हटें, जल स्तर बढ़ रहा है...गूंजने लगा। इसके साथ ही शाम होते-होते न सिर्फ बारिश बढ़ी बल्कि तवी नदी में जलस्तर में भी लगातार बढ़ोतरी हुई। रात दस बजे तक 54.5 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।
विज्ञापन
एसडीआरएफ के अलर्ट के बाद नदी किनारे रह रहे लोगों ने खुद ही घर छोड़ना शुरू कर दिया। राजीव कॉलोनी के लोगों ने एमएएम कॉलेज को अपना आशियाना बनाया। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। इसमें बच्चे, महिला और बुजुर्ग भी थे। 26 तारीख की बरसात में पूरी तरह से डूब गए पीरखो के लोग भी सब काम धाम छोड़कर जान बचाकर राम मंदिर भागे।
राजीव कॉलोनी: हर आंख में खौफ....जिसे जो मिला लेकर भागा
लोगों में डर साफ दिख रहा था। हर किसी के माथे पर तवी में बढ़ते जलस्तर का डर दिख रहा था। सुशील कुमार ने कहा कि 26 अगस्त का दिन नहीं भूल सकता हूं। तवी ने हमारा सबकुछ तबाह किया था। उस दर्द से तो अभी बहार नहीं आए थे, तवी फिर डरा रही है। राजीव ने कहा कि जैसी की तवी में जलस्तर बढ़ने लगा था बच्चों के साथ एमएम कॉलेज चले आए थे। कोई कंबल तो कोई बिस्तर अपना साथ लेकर आया है।
पीरखो: पहले ही तबाह हुए, जो बचा है वो भी खत्म हो जाएगा
कुछ ऐसी ही स्थिति पीरखो के लोगों की है। यहां के लोगों में तवी का डर साफ दिख रहा है।। नदी में पानी का स्तर बढ़ने के साथ ही लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में चले गए थे। बड़ी संख्या में लोगों को राम मंदिर में ठहराया गया है। लोगों का कहना था कि अभी अपना घर छोड़कर जा रहे थे, लेकिन नहीं मालूम की आगे क्या होगा। तवी अगर शांत नहीं हुई तो जो बचा है वो भी तबाह हो जाएगा।
नदी के किनारे हर इलाके में हो रही थी घोषणा
वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने इस बार समय रहते लोगों को जागरूक करने में लगा था। तवी का जलस्तर बढ़ते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने बेलीचराना, निक्की तवी, राजीव कॉलोनी, गुज्जर नगर, पिरखों में अनाउंसमेंट करवाई गई। जिले के प्रशासनिक अधिकरी ग्राउंड पर थे।
-- --
भगवतीनगर पुल: धंसने लगा हिस्सा, सड़क पर दरार
जम्मू। शहर में भारी बारिश और तवी नदी में बढ़े जलस्तर के कारण भगवती नगर चौथे पुल के साथ सोमनाथ चौक के आसपास वाला हिस्सा धंसने लगा है। नदी की तरफ की सड़क पर दरार पड़ी और पस्सियां गिराने लगी हैं। इसके बाद प्रशासन ने इस चौक और बेली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाया है।
जिला प्रशासन ने सोमवार देर शाम चौथे पुल पर बने बेली ब्रिज को वाहनों के लिए शुरू किया था। मंगलवार को दिनभर बारिश होने के बाद चौक के आसपास जमीन धसने लगी। इसके बाद यहां से वाहनों की आवाजाही को बंद किया था। हालांकि लोगों को जानकारी न होने से यहां ट्रैफिक जाम लग गया। बड़ी संख्या में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात करना पड़ा। पुलिस ने बेली ब्रिज को कंटीले तारों से बंद कर दिया। एसएसपी ट्रैफिक जम्मू के अनुसार बेली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही को लोगों की सुरक्षा को देखते हुए रोका गया। लोगों से अपील है कि वह इस मार्ग का उपयोग न करें। लोग भगवती नगर और तालाब तिल्लों जाने के लिए अन्य मार्ग का इस्तेमाल करें।