{"_id":"62912068b21da1186961ee3f","slug":"weather-pattern-may-change-in-jammu-and-kashmir-rain-expected-from-today-till-may-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather : प्रदेश में बदल सकता है मौसम का मिजाज, आज से 30 मई तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather : प्रदेश में बदल सकता है मौसम का मिजाज, आज से 30 मई तक बारिश के आसार
Sat, 28 May 2022 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 May 2022 12:33 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के तापमान में थोड़ी राहत बनी हुई है, लेकिन जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ होने से तपिश का अहसास बढ़ा है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर मौसम।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के तापमान में थोड़ी राहत बनी हुई है, लेकिन जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ होने से तपिश का अहसास बढ़ा है।
विज्ञापन
जम्मू में हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप ने पसीने छुड़ाए। जम्मू में दिन का तापमान 37.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में दिन का तापमान 28.2, बटोत में 27.7, कटड़ा में 34.6 और भद्रवाह में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 29.2, पहलगाम में 24.5 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 21.4 और कारगिल में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन