फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: प्री मानसून की दस्तक, जम्मू में शाम को आंधी के साथ हुई बारिश

विज्ञापन
weather news
- रियासी, पुंछ सहित कई हिस्सों में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर
विज्ञापन

- त्रिकुटा पहाड़ियों में धुंध, कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा प्रभावित
- 23 जून तक मौसम का बिगड़ा रहेगा मिजाज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में रविवार को बारिश के साथ प्री-मानसून ने दस्तक दे दी। जम्मू में शाम करीब साढ़े छह बजे धूल भरी आंधी चली। इसके साथ ही बारिश शुरू हो गई। श्री माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों में बारिश के बाद धुंध छाई रही। इससे कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा प्रभावित हो गई। रियासी, पुंछ सहित कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश ने गर्मी से राहत दी है। तेज बारिश से कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया। माैसम विभाग के अनुसार, 23 जून तक मौसम बिगड़ा रहेगा।
जम्मू में शाम को अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। धूल भरी आंधी के बाद बारिश ने राहत दी। हालांकि दिन में तपिश के कारण जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री चढ़कर 41.0 और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासी में शाम को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे कई निचले क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ गया। पुंछ में भी बारिश से गर्मी से राहत मिली है। यहां पहाड़ी क्षेत्रों में धुंध छाई रही। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दोपहर को तेज धूप से राहत रही, जिससे पारे में थोड़ी गिरावट आई है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 31.0, बटोत में 29.9, कटड़ा में 38.0 और भद्रवाह में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से एक से चार डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 31.8 और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा 26.0 और गुलमर्ग में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में सामान्य तौर पर जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के शुरू में मानसून पहुंचता हैं, जो 15 सितंबर तक सक्रिय रहता है।
विज्ञापन

--------
आने वाले दिनों में अधिकतर
हिस्सों में दिखेगा बारिश का असर
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 20 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में दोपहर या दोपहर बाद 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश का विस्तार प्रदेश के और हिस्सों तक होगा। 21 से 23 जून के बीच कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed