{"_id":"67bb8cc9561a26e8fe0ffab0","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-lko1027-552296-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महाशिवरात्रि पर भारी बारिश-बर्फबारी \nके आसार, कई जिलों में यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महाशिवरात्रि पर भारी बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में यलो अलर्ट
विज्ञापन
शिकारा से डल झील की सैर करते सैलानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 25 से 28 फरवरी के बीच बदलेगा मौसम, संपर्क मार्गों के प्रभावित होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। महाशिवरात्रि पर प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 से 28 फरवरी के बीच कुछ इलाकों में मौसम अधिक खराब रहेगा। कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बर्फबारी की सूरत में साधना पास, राजदान पास, सोनमर्ग-जोजीला-गुमीरी, मुगल मार्ग, सिंथन पास व पहाड़ी इलाकों में संपर्क मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। संभावित इलाकों में खराब मौसम में पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। प्रशासन को आपात प्रबंधन मजबूत करने के लिए कहा गया है।
आगामी पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए उक्त अवधि में किसानों को खेती और सिंचाई से जुड़ी गतिविधियों को स्थगित करने की सलाह दी गई है। पर्यटकों, यात्रियों व ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन व यातायात विभाग की एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है। मार्च की शुरुआत में भी मौसम बदला रहेगा। इससे पहले करीब तीन माह तक शुष्क मौसम का दौर रहा है। आगामी मौसम में कुपवाड़ा, बांदीपोरा, पुंछ, किश्तवाड़, शोपियां, रियासी, रामबन, डोडा, उधमपुर में येलो अलर्ट के बीच 64.5 से 115.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कृषि-बागवानी के लिए बारिश उपयोगी
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डाॅ. मुख्तियार अहमद का कहना है कि आगामी कुछ पश्चिमी विक्षोभ मजबूत हैं। कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। यह बारिश कृषि-बागवानी सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए उपयोगी होगी। इस बीच रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 15.5, बटोत में 17.3, कटड़ा में 23.4, भद्रवाह में 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.6, पहलगाम में 13.6, गुलमर्ग में 6.4 और लेह में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां-कितना न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग माइनस 5.6
पहलगाम माइनस 4.3
काजीगुंड माइनस 0.6
श्रीनगर 0.0