फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: गुलमर्ग और पहलगाम में कड़ाके की सर्दी, जम्मू में भी रात का पारा गिरा

विज्ञापन
weather news
जम्मू। प्रदेश में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच फिर से रात के पारे में गिरावट आई है। दिन में भले ही धूप के बीच ठंड का अधिक अहसास नहीं हो रहा। लेकिन, प्रात और रात को सर्दी कायम है। प्रदेश के कई हिस्सों में रात का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है। लेह, गुलमर्ग और पहलगाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेह में दिन और रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे है।
विज्ञापन

मौसम के इस बदलाव से सेहत पर भी असर पड़ रहा है। इस समय रेस्पिरेटरी ट्रैक वायरल इंफेक्शन में बुखार, खांसी-जुकाम और एलर्जी से लोग पीड़ित हो रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 10 से 11 फरवरी के बीच कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। नौ फरवरी को भी मौसम में बदलाव दिखेगा। कश्मीर में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का पारा 12.9, पहलगाम में 9.8 और गुलमर्ग में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर धूप रही। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 22.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 17.6, बटोत में 14.3, कटड़ा में 21.0 और भद्रवाह में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

---
कहां-कितना न्यूनतम पारा
लेह माइनस 13.9
गुलमर्ग माइनस 8.6
पहलगाम माइनस 6.4
कुपवाड़ा माइनस 4.5
श्रीनगर माइनस 3.3
काजीगुंड माइनस 3.2
कोकरनाग माइनस 1.3
भद्रवाह 0.0
बटोत 2.4
बनिहाल 4.6


कटड़ा 7.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed