{"_id":"6786cea4db88eabf240a0aca","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-lko1021-523887-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मौसम साफ रहने से दिन के पारे में सुधार, लेकिन रात में ठंड बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में फिर बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 16, 18 व 20 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पर्यटकों और यात्रियों को एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है।
प्रदेश में शीतलहर के साथ ठंडक कायम है। मौसम साफ रहने से दिन के पारे में सुधार हुआ है, लेकिन रात को कंपकंपी जारी है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
कश्मीर में साफ मौसम के बीच राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को दिन का पारा 7.7, पहलगाम में 6.0 और गुलमर्ग में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में मंगलवार को हल्के बादलों के बीच मौसम लगभग साफ रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 19.9 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 13.8, बटोत में 14.0, कटड़ा में 18.7 और भद्रवाह में 13.0 डिग्री रहा। लेह में अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया।
कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
लेह माइनस 11.6
पहलगाम माइनस 7.8
गुलमर्ग माइनस 6.2
काजीगुंड माइनस 5.6
कुपवाड़ा माइनस 4.7
श्रीनगर माइनस 4.2
कोकरनाग माइनस 3.4
भद्रवाह माइनस 0.1
बनिहाल 2.0
बटोत 2.5
कटड़ा 6.6