{"_id":"6689ed239822dabfde00b2b8","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-395395-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में मानसून की बारिश से आफत, भठिंडी नाले में \nबच्चा बहा, सचिवालय के पिछली तरफ दीवार गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में मानसून की बारिश से आफत, भठिंडी नाले में बच्चा बहा, सचिवालय के पिछली तरफ दीवार गिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नानक नगर में कई घरों में पानी घुसा
- कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में शनिवार को मानसून की बारिश आफत लेकर आई। शहर के साथ लगते भठिंडी के विधाता नगर लेन नंबर-3 में नाले में एक नौ साल के बच्चा बह गया। पुलिस टीमें और स्थानीय लोगों की खोज के बावजूद रात तक बच्चे का सुराग नहीं लग पाया। तड़के तेज बारिश के कारण जम्मू सचिवालय के पिछली तरफ की एक दीवार का हिस्सा गिर जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
शहर के नानक नगर सेक्टर 12 में कई घरों में पानी घुस गया। धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा लगातार प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 13 जुलाई तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। विधाता नगर में रह रहे निजामुद्दीन का परिवार तड़के सो रहा था। तेज बारिश के बीच अचानक नाले में बाढ़ आ गई और नाले सटी झुग्गी में रखे सामान के साथ उनका बेटा सेफउल इस्लाम बह गया। बताया जा रहा है कि यह परिवार रोहिंग्या है। वहीं, सचिवालय के पिछली तरफ की दीवार का एक हिस्सा गिर जाने से बड़ी घटना बच गई, क्योंकि यहां दीवार गिरी उस सड़क पर दिन में वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। पिछले कुछ दिन से जम्मू में निरंतर तड़के बारिश हो रही है। जम्मू संभाग में मौसम के बदले मिजाज से अधिकांश जिलों में दिन के पारे में सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक गिरावट आई है। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री गिरकर 30.9 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से गिरकर 25.8, बटोत में 25.7, भद्रवाह में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान 29.7 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 13.9 तथा गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-कहां कितनी बारिश हुई
जम्मू 69.4 मिमी
कठुआ 60
कटड़ा 50.1
बटोत 12.6
भद्रवाह 11.2
बनिहाल 5.0
पहलगाम 18.1
श्रीनगर 2.8