{"_id":"66874f3e476db48c2d00d0d6","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-394082-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू से गर्म श्रीनगर, 18 साल का रिकॉर्ड टूटा, अधिकतम पारा 35.7 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू से गर्म श्रीनगर, 18 साल का रिकॉर्ड टूटा, अधिकतम पारा 35.7 डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-वर्ष 2005 व 2006 में 35.5 डिग्री था श्रीनगर का अधिकतम तापमान
-घाटी में झुलसा देने वाली गर्मी से स्थानीय लोग और पर्यटक बेहाल
-प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज और कल तेज बारिश का अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/जम्मू। कश्मीर में हर रोज गर्मी रिकॉर्ड बना रही है। श्रीनगर जम्मू से भी गर्म चल रहा है। यहां बुधवार को तापमान ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.9 डिग्री ज्यादा है। वहीं, जम्मू में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा।
मानसून की दस्तक से जम्मू में पारा लुढ़का है। जबकि, कश्मीर घाटी में सुलझा देने वाली गर्मी से स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटक भी बेहाल हैं। श्रीनगर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जम्मू संभाग के रियासी, उधमपुर, राजोरी और पुंछ जिलों में वीरवार को बारिश हुई। इससे भी तापमान कम हुआ है।
बुधवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री ज्यादा है। यहां वर्ष 2005, 2006 में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। इससे पहले नौ जुलाई 1999 को श्रीनगर का अधिकतम पारा 37 डिग्री और 1946 में 38.3 डिग्री रहा था। पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 30 और 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.3 और 4.8 डिग्री ज्यादा है। हालांकि अगले दो दिन प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतर हिस्सों में 5 और 6 जुलाई को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
-- --
कारोबार हो रहा प्रभावित
स्थानीय दुकानदार मोहम्मद शफी लोन ने कहा कि इस दौरान मौसम इतना गर्म नहीं होता था, लेकिन इस बार तापमान काफी बढ़ रहा है और उमस परेशान कर रही है। दिन के समय भीषण गर्मी के चलते लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
-- --
पर्यटक बोले - इतनी
गर्मी की उम्मीद नहीं थी
दिल्ली से आए रोहित ने कहा, हम कश्मीर घूमने आए थे। सोचा था मौसम सुहावना होगा, लेकिन यहां भी अच्छी खासी गर्मी है। गर्मी इतनी ज्यादा है कि बार-बार पानी पीना पड़ रहा है। एक अन्य पर्यटक मीनाक्षी ने बताया कि दिन में चुभने वाली धूप है। यहां पर भी काफी गर्मी है, जिसकी उम्मीद नहीं की थी।