फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: बारिश के बाद भी प्रचंड गर्मी से राहत नहीं, आज से नौतपा

विज्ञापन
weather news
-कश्मीर में दिन का पारा सामान्य से 4 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा
विज्ञापन

-29 से 31 मई को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश के बाद भी प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिली है। शनिवार को दूसरे दिन ही गर्मी ने पसीने छुड़ाए। रविवार से प्रदेश में नौतपा शुरू हो रहा है। इससे गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि मौसम विभाग ने 29 से 31 मई के बीच कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मैदानों के साथ पहाड़ भी तप रहे हैं। हालांकि कश्मीर में रात के मौसम में ठंडक कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले चार दिन तक जम्मू और कश्मीर संभाग के मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में लू की चेतावनी जारी की है। इससे तापमान में उछाल से जनजीवन और प्रभावित होगा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते बुजुर्गों, पहले से बीमार लोगों और बच्चों को आउटडोर गतिविधियां न करने की सलाह दी गई है। लोगों को अधिक से अधिक खासतौर पर प्राकृतिक तरल पदार्थ का सेवन करने को कहा गया है। कश्मीर में लगातार मौसम साफ रहने से कई जिलों में दिन का पारा 30 से 33 डिग्री के बीच चल रहा है। इसमें पारा सामान्य से 4 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। शनिवार को जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 41.0 डिग्री रहने से फिर प्रचंड गर्मी का अहसास हुआ। यहां सुबह से ही लू के साथ गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। दोपहर को तो बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 13.8, पहलगाम में 7.3, गुलमर्ग में 9.0 और लेह में 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
जम्मू 41.0
श्रीनगर 30.7
पहलगाम 26.8
गुलमर्ग 20.3
बनिहाल 32.0
बटोत 31.0
कटड़ा 36.2
भद्रवाह 34.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed