{"_id":"68b8b15a194d333e850c6034","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1003-703463-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो दिन की बारिश से सहमे लोग, शाम को माैसम साफ होने पर ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो दिन की बारिश से सहमे लोग, शाम को माैसम साफ होने पर ली राहत की सांस
विज्ञापन
- राजीव नगर, पीरखो, राजेंद्र नगर और तवी किनारे के इलाकों में बना रहा बाढ़ का खतरा, छतों पर काटी रात
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले में दो दिन तक मूसलाधार बारिश से सहमे लोगों ने बुधवार शाम को माैसम साफ होने पर राहत की सांस ली। जम्मू शहर के कई मोहल्लों में दहशत का माहौल बना रहा। मंगलवार को रात गहराते ही गरजते बादल और लगातार बरसते पानी ने राजीव नगर, पीरखो, राजेंद्र नगर और तवी किनारे बसे इलाकों के लोगों की नींद उड़ा दी। बुधवार सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
राजीव नगर के सुनील शर्मा ने बताया कि जैसे ही बारिश तेज हुई, हमने घर का जरूरी सामान ऊपर कर दिया। पिछली बार का नुकसान अब तक भूले नहीं हैं। पूरी रात खिड़की से बाहर झांकते रहे कि कहीं गली में पानी बढ़ तो नहीं रहा। पीरखो निवासी नसीमा बेगम ने बताया कि दस दिन पहले बाढ़ का मलबा अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। मंगलवार शाम को प्रशासन ने चेतावनी दी। उसके बाद से ज्यादातर लोग छतों पर जाकर बैठे रहे। डर यही था कि पानी अचानक चढ़ गया तो बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। रात का हर पल भारी लग रहा था। दिनभर भी चिंता बनी रही।
-- -- --
रिश्तेदारों के यहां चले गए कई परिवार
पिछले सप्ताह तवी नदी के किनारे और कैनाल रोड के बीच बसे राजेंद्र नगर में भी घरों में बाढ़ का पानी भर गया था। इस बार भी बारिश से तवी में जलस्तर बढ़ते ही लोगों में डर बैठ गया। राजू कुमार ने बताया कि इलाके के कई लोग शहर के दूसरे इलाके में रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। मैंने भी तय कर लिया था कि अगर हालात बिगड़े तो बच्चों को रिश्तेदारों के पास भेज दूंगा, लेकिन सुबह तक यह देखकर राहत मिली कि पानी मोहल्ले में नहीं घुसा। गुज्जर नगर के शमशाद ने बताया कि दिनभर बारिश होती रही तो डर बना रहा, लेकिन जैसे ही शाम को बरसात थमी, लगा जैसे भारी बोझ उतर गया। तवी का जलस्तर भी पिछली बार की तरह नहीं बढ़ा।
विज्ञापन
-- -- -- -
कई इलाकों में प्रभावित रहीं दूरसंचार सेवाएं
बुधवार सुबह और दोपहर तक शहर के कई इलाकों में दूरसंचार सेवाएं प्रभावित रहीं। लोगों को इंटरनेट चलाने के अलावा कॉल करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते यह समस्या दूर हो गई।