फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather News Avalanche-landslide warning in Jammu and Kashmir

J&K: आज फिर बिगड़ेगा मौसम... लेह से ठंडा गुलमर्ग, हिमस्खलन-भूस्खलन की चेतावनी; इस दिन भारी बर्फबारी के आसार

Wed, 01 Jan 2025 02:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू।
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू। Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Jan 2025 02:06 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, पांच और छह जनवरी को भी भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई संपर्क मार्ग प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Weather News Avalanche-landslide warning in Jammu and Kashmir
Jammu Kashmir Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल के स्वागत के साथ बुधवार से प्रदेश में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। एक और दो जनवरी को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन, भूस्खलन, पहाड़ों से पत्थर गिरने की चेतावनी जारी की गई है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग लेह से भी ठंडा है। गुलमर्ग में दिन का पारा भी हिमांक बिंदू से नीचे चला गया है। पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में है। जम्मू में मंगलवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन बीता। मुगलरोड यातायात के लिए बहाल नहीं हुआ है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, पांच और छह जनवरी को भी भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई संपर्क मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ हवाई और रेल सेवाएं बाधित हो सकती हैं। प्रशासन को आगामी मौसम को देखते हुए सभी जरूरी आपात प्रबंध सुनिश्चित बनाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का पारा भी सामान्य से 3 से 6 डिग्री गिरकर 2 से 5 डिग्री तक चल रहा है। श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में मंगलवार को बादल छाए रहे। डल झील सहित अन्य जलाशय जमे हुए हैं। कड़ाके की ठंड से सामान्य दिनचर्या प्रभावित है। लोग जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं।

विज्ञापन

श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री गिरकर 3.0 और पहलगाम में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल गुलमर्ग में लगातार दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। यहां दिन का पारा सामान्य से 5.3 डिग्री गिरकर माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के कठुआ में दिन भर बादलों के साथ कोहरा छाया रहा। उधमपुर में भी बादल छाए रहे।

हालांकि, मां वैष्णो देवी भवन के लिए हेली और बैटरी कार सेवा दिनभर जारी रही। जम्मू में सुबह और शाम को धुंध से दृश्यता घट रही है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सर्द दिन बीता। यहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 15.2, बटोत में 14.7, कटड़ा में 17.2 और भद्रवाह में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां-कितना न्यूनतम पारा
गुलमर्ग माइनस -11.5
लेह माइनस -11.0
पहलगाम माइनस -8.4
काजीगुंड माइनस -7.5
कोकरनाग माइनस -5.6
श्रीनगर माइनस -3.5
बनिहाल माइनस -2.3
भद्रवाह माइनस -1.4
कुपवाड़ा -0.1
बटोत    -1.5
कटड़ा   -5.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed