{"_id":"61cf5f2ab718612b901b7afe","slug":"weather-jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2509777179","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नए साल की शुरुआत में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 1 से 4 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसमें 4 जनवरी को हिमपात के भी आसार हैं। मौसम साफ रहने से तापमान में सुधार आया है, लेकिन कश्मीर में शीत लहर के बीच लगभग सभी जिलों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में सर्दी बढ़ी है। लेह और कारगिल में दिन के साथ रात का तापमान भी शून्य डिग्री से नीचे चला गया है।
राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.0, पहलगाम में माइनस 6.6 और गुलमर्ग में माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ दिन का तापमान 18.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.8, बटोत में 1.5, कटड़ा में 6.2 और भद्रवाह में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 15.0 और दिन में माइनस 1.0 व कारगिल में बीती रात का तापमान माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यहां दिन का तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।