{"_id":"5f3c3d268ebc3e3cc05a33f0","slug":"weather-jammu-city-news-jmu2167742196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में आज और कल भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में आज और कल भारी बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू संभाग में मानसून के सक्रिय होने के साथ निचले क्षेत्र में बसे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले कुछ दिन से देर रात के अंतराल में तेज और मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19-20 अगस्त को जम्मू और कश्मीर में कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। 21 अगस्त को भी कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
कश्मीर के कई जिलों में सोमवार की बीती रात हुई बारिश से तपिश से राहत मिली। लेकिन अभी भी अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में 20.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीकुंड में 14.4, पहलगाम में 7.8, गुलमर्ग में 7.0 मिलीमीटर बारिश हुई। जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दिन में तपिश के साथ उमस ने परेशान किया। जम्मू में 3.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 78 रहने से उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई। कटड़ा में 59.4 मिलीमीटर झमाझम पानी बरसा। यहां दिन का तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधमपुर में भी सुबह बारिश हुई। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 33.0, बटोत में 30.2 और भद्रवाह में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।