फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water supply in jammu Will be interrupted for two days

बड़ी खबर: दो दिन तक जम्मू में नहीं आएगा पानी

Sun, 31 Aug 2014 09:48 PM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
water supply in jammu Will be interrupted for two days

अगले दो दिन तक जम्मू के लोगों को पेयजल सप्लाई की समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। पीएचई मुलाजिम 48 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं।

विज्ञापन


पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से विभाग में कार्यरत करीब 16, 703 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की जा रही है।

सरकार द्वारा एसोसिएशन की मांग की अनदेखी किए जाने के चलते एसोसिएशन ने रविवार रात आठ बजे से 48 घंटे की काम छोड़ो हड़ताल का ऐलान कर दिया है। हड़ताल में अनिवार्य सेवाएं देने वाला स्टाफ भी शामिल रहेगा।

महीनों से नहीं मिल रहा था वेतन

water supply in jammu Will be interrupted for two days

पीएचई विभाग जम्मू के चीफ इंजीनियर सुशील आइमा का कहना है कि पीएचई मुलाजिमों की काम छोड़ हड़ताल से होने वाले प्रभाव के बारे में प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। अब हड़ताल से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे, यह प्रशासन को तय करना है।


एसोसिएशन के महासचिव सुभाष वर्मा का कहना है कि अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए नीति निर्धारित करने की मांग के अलावा लंबित वेतन जारी करने की मांग को लेकर रविवार को पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा से करीब पौने घंटे तक बैठक हुई।

उन्होंने बताया कि गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियर्स में हुई बैठक में कोई भी मांग नहीं मानी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात से ही गए 48 घंटे की हड़ताल पर

water supply in jammu Will be interrupted for two days

पीएचई कर्मचारियों की मांगे ना माने जाने के चलते पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार रात आठ बजे से 48 घंटे की काम छोड़ो हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया।

एसोसिएशन के महासचिव का कहना था कि सरकार के अड़ियल रवैये के चलते एसोसिएशन के पास आंदोलन के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा था। इसके चलते ही उनके द्वारा हड़ताल का फैसला किया गया।

बैठक में एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी रतन दोषी, मंजूर अली, सुरेंद्र कुमार, चुनी लाल, बाबा सिंह, अशोक कुमार, राम प्रकाश, रवि कुमार, रवींद्र कुमार, तिलक राम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed