{"_id":"69349e13d3e2449b2e08346f","slug":"water-storage-capacity-will-increase-in-jammu-jammu-news-c-10-lko1027-779822-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में बढ़ेगी पानी स्टोरेज क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में बढ़ेगी पानी स्टोरेज क्षमता
विज्ञापन
जम्मू। शहर में पानी की स्टोरेज क्षमता को बढ़ाने पर काम होगा। इस पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें पानी स्टोरेज टैंकों का निर्माण होगा। इससे लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी मिल सकेगा।
मौजूदा समय में ग्रामीण सहित शहरी इलाके में पानी स्टोरेज टैंकों की संख्या कम है। इस कारण लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पाती है। करीब 40 के करीब ओवर हेड टैंकों का निर्माण होना है। साथ ही जम्मू शहर में पेयजल ग्रस्त इलाकों में भी टैंक बनाए जाएंगे। अक्सर, गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत बढ़ती है। ट्यूबवेल का पानी सूखता है।
इस कारण पानी का संकट विकराल हो जाता है। ओवर हेड टैंकों के निर्माण से पानी स्टोर हो सकेगा और आपूर्ति हो सकेगी। जल शक्ति विभाग के अनुसार टैंकों के निर्माण पर काम अमृत दो चरण में होना है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जनवरी माह प्रक्रिया पूरी होगी। मार्च माह से काम आरंभ होगा। इससे 15 लाख लोग लाभान्वित होंगे। इनमें अखनूर, अरनिया, आरएसपुरा, मढ़ सहित अन्य इलाके शामिल हैं। ब्यूरो