फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: वार्ड 15 में 12 दिन से पानी की किल्लत, लोगों में रोष

Sun, 26 May 2024 05:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 26 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
water problem
उपायुक्त को समस्या से अवगत करवाने पर भी नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बढ़ रही गर्मी से लोगों को पानी कि किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे की वार्ड 15 में 12 दिन से पानी की किल्लत है। स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि पानी होने के बावजूद आपूर्ति ही नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासी ज्योति देवी, सुरेष्ठा देवी, रेखा देवी, सुनीता कुमारी, परवीन, सुभाष सिंह, मुकेश ने कहा कि पहले बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया था। स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को समस्या से अवगत करवाया। तीन दिन बाद ट्रांसफार्मर बदला गया। आज पानी की आपूर्ति की जानी थी, लेकिन नहीं की गई।
स्थानीय लोगों ने कहा कि विभाग के कर्मी भी काम से कतराते हैं। उन्होंने मांग की है कि ऐसे कर्मियों को तुरंत बदला जाए, जो काम नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कि भीषण गर्मी में पानी के बिना एक घंटा निकालना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में 12 दिनों तक पानी ही नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों को भी कई बार कहा गया है कि पानी की आपूर्ति को सुचारू करने के लिए उचित कदम उठाएं, लेकिन कोई सुनवाई ही नहीं हो रही है। लोगों ने कहा की हर घर जल और नल पहुंचाने की बात कही जा रही है, लेकिन लोगों को कई दिनों तक पानी ही नही मिल रहा है। लोग धन खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाकर घर का गुजारा करना पड़ रहा है। इस संबंध में एक बार नहीं कई जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा गया है। लोगों के अनुसार कि जल शक्ति विभाग के कर्मियों की लापरवाही के चलते पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति को शुरू करवा दिया है। पहले ट्रांसफार्मर के जलने से समस्या आई थी। बिजली की कटौती के कारण हौज को भरने में समय लगता है। अब पानी की आपूर्ति को सुचारू बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फारूक खान, एईई, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed