फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: बाढ़ के बीस दिन बीते, अब भी कहीं बिजली तो कहीं पानी की किल्लत

विज्ञापन
water problem
- गुज्जर नगर, पीरखो और राजीव काॅलोनी में दिक्कत, गलियों में लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर में 26 अगस्त को भारी बारिश और बाढ़ के बाद कई इलाकों में लोगों की परेशानियां कम नहीं हुईं हैं। आपदा के बीस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सामान्य जीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। कुछ बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग अभी भी बुनियादी जरूरतों से वंचित हैं। गुज्जर नगर, पीरखो और राजीव कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में लोग बिजली और पानी की किल्लत झेल रहे हैं। राजीव कॉलोनी के विकास का कहना कि बीस दिन बाद भी इलाके के लोग पानी के टैंकर पर निर्भर हैं। घरों तक पर्याप्त पानी न पहुंचने के कारण सफाई नहीं हो पा रही है। आफिजा का कहना है कि टैंकर के सहारे कब तक रहेंगे। दिन में कितनी बार पानी भरने जाएं। स्कूल भी खुल चुके हैं। कैसे रोजमर्रा के काम करें। सुबह से लेकर शाम तक बस दो ही काम बचे हैं घर से मलबा बाहर फेंको यां तो टैंकर से पानी भर कर लाओ।

गुज्जर नगर निवासी नियाज का कहना है कि पानी की आपूर्ति तो बहाल कर दी गई है, लेकिन बिजली के बिना काफी मुश्किल हो रही है। हम लोग शाम होते ही रिश्तेदार या जानने वालों के घर चले जाते हैं। अभी तक गलियों में मलबे का ढेर लग हुआ है। इससे बीमारी फैलने का डर है। हालात बदतर होते जा रहे हैं। शौकत ने बताया कि बाढ़ के दौरान बिजली ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। खंभे उखड़ गए हैं। इन्हें दोबारा सुचारु करना विभाग की जिम्मेदारी है। पीरखो के रहने वाले अमित का कहना है कि इलाके में कहीं सड़क धंसी हुई है तो कहीं भूस्खलन से मलबे के ढेर लगे हैं। ऐसा लगने लगा है कि इलाका शहर से मानों कट सा गया हो। पानी के टैंकर हैं तो पानी मिल पाता है। सफाई भी बहुत धीमी गति से हो रही है। राजू का कहना है कि इस मौसम में डेंगू सहित अन्य बीमारी फैलने का खतरा रहता है। समझ नहीं आ रहा कि कब तक और कैसे जिंदगी पहले की तरह पटरी पर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed