फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water news

Jammu News: कैली मंडी में एक सप्ताह से नहीं आया पानी

विज्ञापन
water news
सांबा। कस्बे की कैली मंडी में गत एक सप्ताह से ट्यूबवेल की मोटर जलने से लोगों को पानी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन

तंग गलियों में टैंकर तक नहीं जा पा रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। पूर्व पार्षद कुमेर सिंह, प्रशांत सिंह और राजेंद्र सिंह ने कहा कि उनके उनके यहां एक ट्यूबवेल की मोटर जले एक सप्ताह हो गया है। विभाग की ओर से मरम्मत तक नहीं करवाई गई है। इसको लेकर उन्हें पानी की किल्लत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लोग निजी टैंकर से पानी खरीद रहे हैं। तंग गलियों में पानी के टैंकर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को टैंकरों से भी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन कोई उचित कार्रवाई नही की जा रही है। उनका कहना था कि वे लोग जल शक्ति विभाग की पानी आपूर्ति पर ही निर्भर हैं। ऐसे में उन्हें पानी की आपूर्ति के नहीं किए जाने से लोग पानी को लेकर परेशान हो रहे हैं।

हमने मोटर की मरम्म्त करवा दी है। कैली मंडी को रख अंब टाली के ट्यूबवेल से भी पानी की आपूर्ति की जाती है। कैली मंडी में लगाए ट्यूबवेल की मोटर लगा दी गई है। पानी की आपूर्ति भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-फारूक खान
एईई जल शक्ति विभाग सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed