{"_id":"683a1005d265b4efa60caf2a","slug":"water-news-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-101246-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिनाब का जलस्तर घटकर 13 फीट पर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिनाब का जलस्तर घटकर 13 फीट पर आया
Sat, 31 May 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 31 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
अखनूर। बगलिहार और सलाल बांध से पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा रहा है। इस कारण जलस्तर में तेजी से उतार-चढ़ाव आ रहा है। चिनाब नदी का जलस्तर शुक्रवार शाम छह बजे घटकर 13 फीट पर पहुंच गया जबकि वीरवार सुबह यह जलस्तर सामान्य से काफी अधिक 28 फीट दर्ज किया गया था, जिससे स्थानीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई थी।
बताया जा रहा है कि सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद भारत ने पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी पर नियंत्रण बढ़ा दिया है। इसके तहत अब जरूरत और मौसम की स्थिति के अनुसार बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रख सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे विभागीय सूचना पर नजर बनाए रखें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।