फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water Crisis

नड ब्लाक में भूमिगत जलस्तर गिर रहा

विज्ञापन
water Crisis
सांबा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. देवेंद्र मन्याल ने उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें लोगों समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। डॉ. मन्याल ने बताया कि उन्होंने उप राज्यपाल को बताया कि नड ब्लॉक में दो नालों में रेत खनन के लिए टेंडर किए जा रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। रेत खनन से भूमिगत जलस्तर नीचे गिर रहा है और लोगों को पानी की किल्लत बन जाएगी।
विज्ञापन

उप राज्यपाल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि लोगों का ख्याल रखा जाएगा। ऐसा कोई काम नहीं उठाया जाएगा जिससे लोगों को परेशानी हो। वहीं रख अंब टाली व करंडी के लोगों की मालिकाना भूमि सिडको के तीसरे फेज में आ रही है। लोगों ने काफी विरोध किया है। उप राज्यपाल ने आश्वासन दिलाया की प्राईवेट भूमि को अधिग्रहीत नहीं किया जाएगा। वहीं मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों के बकाया भुगतान की समस्या भी उठाई। परमंडल व उत्तरवहनी के विकास के बारे में उपराज्यपाल ने भरोसा दिलाया कि दोनों धार्मिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। सांबा में मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

डॉ. मन्याल ने बताया कि 29 नवंबर को वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन से दिल्ली मे मिले। उनसे मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर बनाने के बारे में कहा। उन्होंने भी जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए। उप राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि इस बारे में भी उचित कदम उठाए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नड ब्लाक के नालों से नहीं होने देंगे रेत खनन
सांबा। जिले के नड ब्लॉक के दो नालों से जिला प्रशासन की ओर से खनन कराने के लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। इसी संदर्भ में सोमवार भाजपा नेताओं ने उपायुक्त रोहित खजूरिया से मुलाकात कर उन्हें लोगों की समस्या से अवगत कराया। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने उपायुक्त लोगों की समस्या से अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया कि वह नड ब्लॉक के लोगों के साथ हैं। दोनो नालों से रेत का खनन किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों के साथ बैठक कर उन्हें पूरा समर्थन देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed