{"_id":"5d760f6b8ebc3e016c138d1f","slug":"warning-posters-in-srinagar-city-jammu-kashmir-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः घाटी में फिर लगे विवादित पोस्टर, नापाक मंसूबों पर भारी हैं लोगों के हौसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः घाटी में फिर लगे विवादित पोस्टर, नापाक मंसूबों पर भारी हैं लोगों के हौसले
Mon, 09 Sep 2019 02:08 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 Sep 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से आतंकी संगठन और कुछ अराजकतत्व घाटी का माहौल खराब करने की फिराक में लगे हुए हैं। श्रीनगर में एक विवादित पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में पुलिसकर्मियों और लोगों को दुकान न खोलने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
पोस्टर पर आतंकी संगठन अल बदर का नाम लिखा है। पोस्टर में कारोबारियों को चेतावनी दी गई है। वहीं इन धमकियों का कारोबारियों पर कोई असर नहीं है। कारोबारी बिना किसी डर के अपना काम कर रहे हैं। घाटी में अशांति फैलाने वालों को यही बात हजम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आतंकियों द्वारा दी जाने वाली यह कोई पहली धमकी नहीं है। इससे पहले सात सितंबर को शोपियां में हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर लगाए गए थे। घाटी के बाशिंदों में भय पैदा करने के लिए आतंकी इस तरह की नापाक हरकतें कर रहे हैं। वहीं उनकी नापाक हरकतों को यहां के बाशिंदे अपने हौसले से चकनाचूर कर देते हैं।
विज्ञापन