फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   warning posters in srinagar city, jammu kashmir latest news

जम्मू-कश्मीरः घाटी में फिर लगे विवादित पोस्टर, नापाक मंसूबों पर भारी हैं लोगों के हौसले

Mon, 09 Sep 2019 02:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 Sep 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
warning posters in srinagar city, jammu kashmir latest news

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से आतंकी संगठन और कुछ अराजकतत्व घाटी का माहौल खराब करने की फिराक में लगे हुए हैं। श्रीनगर में एक विवादित पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में पुलिसकर्मियों और लोगों को दुकान न खोलने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


पोस्टर पर आतंकी संगठन अल बदर का नाम लिखा है। पोस्टर में कारोबारियों को चेतावनी दी गई है। वहीं इन धमकियों का कारोबारियों पर कोई असर नहीं है। कारोबारी बिना किसी डर के अपना काम कर रहे हैं। घाटी में अशांति फैलाने वालों को यही बात हजम नहीं हो रही है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आतंकियों द्वारा दी जाने वाली यह कोई पहली धमकी नहीं है। इससे पहले सात सितंबर को शोपियां में हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर लगाए गए थे। घाटी के बाशिंदों में भय पैदा करने के लिए आतंकी इस तरह की नापाक हरकतें कर रहे हैं। वहीं उनकी नापाक हरकतों को यहां के बाशिंदे अपने हौसले से चकनाचूर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यह भी पढ़ेंः तस्वीरों में देखिए पाकिस्तान की कायरता, उसकी बौखलाहट की गवाह हैं गोलियों से छलनी ये दीवारें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed