Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Warehouse Fire

Jammu News: वेयर हाउस किराना बाजार बंद होने से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
Warehouse Fire
वेयर हाउस पहुंचे थोक किराना व्यापारी माल न मिलने से कोने में खड़े नजर आए। अमर उजाला
- शाम तक वेयर हाउस में डटे रहे, बोले - जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वेयर हाउस नेहरू मार्केट में अग्निकांड से जली आठ दुकानों को लेकर बंदी का असर दूसरे दिन दिखा। दूरदराज क्षेत्रों से आए व्यापारी दोपहर बाद लौट गए। स्थानीय व्यापारी शाम तक किसी फैसले की आस में डटे नजर आए। व्यापारियों ने कहा कि बंदी के कारण जरूरी सामान की सप्लाई नहीं मिल सकी है। डिग्याना से आए व्यापारी दौलत सिंह ने बताया कि अग्निकांड से नुकसान हुआ है। इसका असर सप्लाई पर भी दिख रहा है। किराना का सामान थोक में लेने के लिए यहीं पर निर्भरता है। उम्मीद है कि सरकार मांगें पूरी करेगी।

अखनूर से किराना व्यापारी रिंकू सिंह ने बताया कि बीते दिन भी माल लेने आए थे। मंगलवार को भी सुबह से यहीं पर हैं। उम्मीद है कि थोक बाजार खुल जाएगा। रेशमघर में किराना के थोक व्यापारी सुरेंद्र ने बताया कि दो दिन से दुकान में सामान खत्म है। वेयर हाउस के बाहर माल से लदे ट्रक खड़े हैं। अनलोडिंग नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि बुधवार को स्थिति संभल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed