{"_id":"6510a73fea793215a10d1125","slug":"ware-house-water-problem-jammu-news-c-10-jam1008-208973-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: वेयर हाउस में 11वें दिन भी जलापूर्ति ठप, टैंकर पहुंचते ही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: वेयर हाउस में 11वें दिन भी जलापूर्ति ठप, टैंकर पहुंचते ही मारामारी
Mon, 25 Sep 2023 06:08 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 06:08 PM IST
सार
जम्मू में तवी रिवर फ्रंट के काम के चलते पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से 11वें दिन भी वेयर हाउस में जलापूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
जम्मू
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू में तवी रिवर फ्रंट के काम के चलते पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से 11वें दिन भी वेयर हाउस में जलापूर्ति ठप रही। हालांकि रविवार को मेयर राजेंद्र शर्मा ने चार पानी के टैंकर भेजे, जिससे लोगों की कुछ हद तक समस्या कम हुई। सुबह टैंकर आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पानी लेने के लिए घरों से दौड़ पड़े।
विज्ञापन
इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। इससे बाद आला अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की नींद खुली है। रविवार की सुबह लोगों की समस्या को देखते हुए मेयर ने इलाके में चार पानी के टैंकर भेजे। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने के लिए जलशक्ति विभाग के कर्मी जुट गए हैं। बता दें कि 11 दिन से इलाके में पेयजल संकट बना हुआ है। इससे 1800 की आबादी प्रभावित है। लोगाें को 1200 से 1500 रुपये खर्च कर टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मोहल्ले के राहुल का कहना है कि कई दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा। रविवार को मेयर ने टैंकर भेजे हैं, लेकिन इससे भी जरूरत पूरी नहीं हो पाई। कई लोगों को खाली बर्तन लेकर ही लौटना पड़ा। रोहित मेहरा का कहना है कि तवी रिवर फ्रंट का काम चल रहा है। इससे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। कई दिन बीत जाने के बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया। विक्की कुमार, नरेश सिंह ने आरोप लगाया कि विभागीय अनदेखी के कारण लोग परेशान हैं। कई बार निगम के अफसरों से लाइन ठीक कराने की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पानी की किल्लत दूर करने के लिए टैंकर सुविधा दी है। तकनीकी खराबी का समाधान किया जा रहा है। जल्द समस्या हल होगी। - अनिल गुप्ता, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग