फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   walkathon program

Jammu News: दिल बचाने के लिए जम्मू ने बढ़ाए कदम, हर कदम में सेहत का संदेश

विज्ञापन
walkathon program
- विश्व हृदय दिवस पर बिक्रम चौक से रेशम घर तक निकली वॉकथाॅन
विज्ञापन


- सही खानपान, रोज कसरत और समय पर जांच से घटाया जा सकता है खतरा





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। शहर अभी पूरी तरह जागा भी नहीं था लेकिन मंगलवार सुबह बिक्रम चौक पर सैकड़ों लोग दिल को स्वस्थ रखने का संदेश लेकर कदम बढ़ा चुके थे। डॉक्टर, छात्र, सुरक्षा कर्मी और आम लोग एक साथ रेशम घर की ओर चल रहे थे। विश्व हृदय दिवस पर निकली इस वॉकथाॅन में डोंट मिस ए बीट का संदेश दिया गया। लोगों ने तंबाकू से दूर रहने, सही खानपान अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।





वॉक में स्कूल और नर्सिंग संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ सीआरपीएफ जवान भी शामिल हुए। छात्रों के हाथों में हृदय स्वास्थ्य से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां थीं। लोगों से ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराने, तंबाकू से दूर रहने और वजन नियंत्रित रखने की अपील की गई। वॉक के समापन पर जीएमसी, जम्मू के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि दिल की बीमारी से बचने के लिए रोज की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है। सही खानपान, नियमित कसरत और समय पर जांच से खतरा कम किया जा सकता है। उन्होंने तंबाकू, गलत खानपान, व्यायाम की कमी, बढ़ा ब्लड प्रेशर, शुगर, पेट की चर्बी और तनाव को दिल के लिए नुकसानदायक बताया।
विज्ञापन


----------------

बीमारी का इंतजार क्यों, आज से शुरुआत

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के जस्टिस संजीव शुक्ला ने युवाओं से मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर जरूरत से ज्यादा समय बिताने से बचने की अपील की। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के निदेशक शक्ति पाठक ने कहा कि दिल की सेहत का ध्यान बीमारी आने के बाद नहीं, बल्कि पहले से रखना चाहिए। महंत रमेश्वर दास ने लोगों से रोज पैदल चलने, ध्यान करने और अच्छी आदतों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। इस दौरान चैंबर के अध्यक्ष अरुण गुप्ता और पूर्व मेयर राजिंदर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed