फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   waether

कोहरे की चादर से बढ़ी सीमावर्ती लोगों की परेशानी

विज्ञापन
waether
परगवाल/अरनिया। वीरवार की सुबह कड़ाके की ठंड के साथ शुरू हुई। घने कोहरे की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। इस दौरान आवागमन में खासी दिक्कतें आईं। इस दौरान लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

परगवाल निवासी विश्वामित्र ने कहा कि इस सीजन में क्षेत्र में दो दिन ही कोहरा पड़ा था। इसके बाद मौसम साफ हो गया था। लग रहा था कि इस बार कोहरा से जल्द निजात मिल जाएगी। लेकिन लोहड़ी पर्व पर एक बार फिर कोहरे की चादर ने परेशानियां बढ़ा दीं।
विज्ञापन

उधर, अरनिया क्षेत्र में भी किसानों पर अब कोहरे की चादर की मार पड़ने लगी है। इससे किसान चिंतित हैं। किसानों के अनुसार बारिश की नमी अब भी खेतों में है। इससे गेहूं की फसल सहित पशु चारे पर भी संकट बनने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण लाल, देव राज, हरबंस लाल, मोहन सिंह, गार सिंह व केवल कुमार ने कहा कि बारिश के बाद धूप खिलने से लगा था कि अब राहत मिलेगी। लेकिन अब कोहरा छाने से गेहूं की फसल सहित पशु चारे पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed