फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   waether

Jammu News: पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी, मैदानों में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
waether
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को बारिश के साथ बर्फबारी हुई है। मैदानी इलाकों में भी बूंदाबांदी के साथ ठंड बढ़ी है। घने कोहरे के कारण हवाई और रेल सेवा प्रभावित है। जम्मू एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन भी चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इसमें दिल्ली से दो, श्रीनगर और लेह से एक-एक उड़ान थी। एयरपोर्ट पर कोहरे में कम दृश्यता के कारण दोपहर बाद ही उड़ानों का परिचालन शुरू हो सका। सभी 16 उड़ानें देरी से रवाना की गईं। वहीं, जम्मू रेलवे स्टेशन पर आठ ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों के लिए दुश्वारियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड पर मार पड़ सकती है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग (11 सेंटीमीटर बर्फ) समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जम्मू संभाग के पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप के साथ सियोजधार, जुगधार में बर्फबारी हुई है। श्री माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों के साथ भैरो घाटी में 2 से 3 इंच बर्फ गिरी है। किश्तवाड़ के छात्रू, सिंथनटॉप, मढ़वा, बाड़वान, मचैल में बर्फबारी से पारे में गिरावट आई है। डोडा के कोटि, भर्थ बंगला, कास्तीगढ़, देसा में भी बर्फ गिरी है। राजोरी और पुंछ जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। कठुआ जिले के बनी के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरी है।
विज्ञापन

----
श्रीनगर के पारे में उछाल, न्यूनतम 3.5 डिग्री पहुंचा
श्रीनगर में दिन का पारा 5.4 और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर घना कोहरा और बादल छाए रहे। हल्की बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री गिरकर 12.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में न्यूनतम तापमान 6.6, बनिहाल में 4.9, कटड़ा में 6.6, भद्रवाह में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
स्थान न्यूनतम तापमान (डि. से.)
अनंतनाग -3.2
पहलगाम -0.3
गुलमर्ग -3.0
लेह -7.2
काजीगुंड 1.6
कुपवाड़ा 1.5
-------------------------
स्थान बारिश (मिमी)
गुलमर्ग 21.0
कुपवाड़ा 12.9
बनिहाल 13.1
काजीकुंड 6.6
भद्रवाह 6.8
पहलगाम 4.7
श्रीनगर 2.5
बटोत 7.4
जम्मू 0.2
कटड़ा 0.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed