फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   voters parchi

Jammu News: मतदाता पर्ची सिर्फ इंग्लिश व उर्दू में, हिंदी गायब होने पर लोगों में रोष

विज्ञापन
voters parchi
जम्मू। जम्मू संसदीय सीट पर मतदान 26 अप्रैल को है। इसके लिए राजनीतिक दलों के साथ ही प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। शहर में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण कर रहे हैं। साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। जम्मू पश्चिम के विभिन्न इलाकाें में मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण किया जा चुका है। वहीं शेष को एक दो दिन में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जिला निर्वाचन कार्यालय को रिपोर्ट भी भेजी जा रही है। बीएलओ अब घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण कर रहे हैं। लोगों को मिल रही मतदाता पर्ची में अंग्रेजी और उर्दू भाषा है। इसमें हिंदी भाषा गायब है। इसको लेकर भी मतदाता अपना रोष जता रहे हैं। लोगों को कहा कि हिंदी प्रदेश की आधिकारिक भाषा है। ऐसे में मतदाता पर्ची पर हिंदी न होना हिंदी भाषा का अपमान करने जैसा है। मतदाता पर्ची पर एक क्यूओर कोड भी दिया है जिसे स्केन करने पर चुनाव से जुड़ी जानकारी मिलेगी। इसके साथ मतदान का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक बताया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed