{"_id":"63c7ed37172f233e6d4d752e","slug":"vollybal-tournament-rspura-news-c-10-1-26756-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। पंचायत अल्लाह के गांव काकू दे कोठे में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता चार साहिबजादे के नाम से कराई जा रही है। हर साल प्रतियोगिता का आयोजन गांव के युवाओं की तरफ से कराया जाता है।
प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 19 जनवरी को खेला जाएगा। क्षेत्र की टीमों के साथ-साथ पंजाब की टीमें भी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला काकू दे कोठे और रिहाल टीम के मध्यांतर खेला गया है। फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को रुपये 21000 और ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को रुपये 11000 और ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट को 1100 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता शुभारंभ के मौके पर नायब सरपंच लवली सिंह, पंच और अन्य लोग मौजूद रहे।