{"_id":"57c466ce4f1c1bb3672cb3af","slug":"voilance-protest-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू हटते ही कश्मीर में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने टावर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू हटते ही कश्मीर में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने टावर में लगाई आग
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
गश्त करते सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी से कर्फ्यू हटते ही सोमवार को दोबारा हिंसा भड़क उठी। कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। कई जगह प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बीएसएनएल टावर में आग लगा दी गई। डडसारा गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में लगे टावर की मशीनरी जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। संचार सेवा भी बाधित हुई है।
कर्फ्यू हटते ही श्रीनगर, अनंतनाग, कुलगाम, सोपोर, कुपवाड़ा तथा बांदीपोरा में पथराव की घटनाएं हुईं। श्रीनगर में गुजरबल, बाबाडेंब, सैदपोरा, बटमालू व छानपोरा, अनंतनाग के संगम, कुलगाम के गंडवानी, शोल व बटांगू, सोपोर के नाडीहाल चौक, कुपवाड़ा के ब्रामबारी व रेखीपोरा तथा बांदीपोरा के कलूसा में पुलिस तथा सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ।

बटमालू में सुरक्षा बलों को करनी पड़ी हवाई फायरिंग
51 दिन बाद घरों से निकले लोग
- फोटो : PTI
श्रीनगर के बटमालू इलाके में प्रदर्शनकारियों को बस स्टैंड की ओर जाने से रोकने पर सुरक्षा बलों पर पथराव किा गया। भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। हवाई फायरिंग की गई।
बडगाम जिले के खान साहिब इलाके में क्रेमसोरा में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी जमे रहे तो हवाई फायरिंग करनी पड़ी। बडगाम जिले के मजहामा और चाडूरा में सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद बल प्रयोग किया गया।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के संग्रामा में युवकों को सुरक्षा बलों की ओर से उठाने के विरोध में प्रदर्शन हुए। पहलगाम में भी प्रदर्शन किए गए। बांदीपोरा जिले के अजास में सेना पर पथराव किया गया। सुरक्षा बलों पर बुजुर्ग को पीटने का आरोप लगाते हुए कलूसा में प्रदर्शन हुए।
उधर, लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद तथा उनके समर्थकों को बादामीबाग छावनी के बाहर धरना देने जाते समय रास्ते में हिरासत में ले लिया गया।

कर्फ्यू हटा, फिर भी नहीं खुले बाजार
राहगीरों से पूछताछ करते जवान
- फोटो : PTI
पुलवामा तथा श्रीनगर के एमआर गंज व नौहट्टा थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरी घाटी में 51 दिन बाद सोमवार को कर्फ्यू हटा, लेकिन, बाजारों में रौनक नहीं लौटी। दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सार्वजनिक वाहन भी नहीं चले।
निजी वाहन सड़कों पर नजर आए लेकिन दोपहर में हिंसा भड़कने के बाद इनकी संख्या भी कम हो गई। स्कूल, कालेज, पेट्रोल पंप बंद रहे। रेल सेवा तथा मोबाइल इंटरनेट सेवा अब भी ठप है।
अनंतनाग में बीएसएनएल दफ्तर के पास विस्फोट
अनंतनाग के केपी रोड स्थित बीएसएनएल दफ्तर के पास सोमवार दोपहर को विस्फोट हुआ। पहले ग्रेनेड विस्फोट की बात कही गई, लेकिन, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह पेट्रोल बम का धमाका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।