{"_id":"69c610dfdc6a9d86ed0adead","slug":"violent-uproar-in-jammu-assembly-2026-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में घमासान: BJP और एनसी आमने-सामने, इस्राइल विरोधी नारों से गूंजा सदन; आधे घंटे के लिए रुकी कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में घमासान: BJP और एनसी आमने-सामने, इस्राइल विरोधी नारों से गूंजा सदन; आधे घंटे के लिए रुकी कार्यवाही
Fri, 27 Mar 2026 10:40 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:40 AM IST
सार
जम्मू में विधानसभा सत्र की शुरुआत हंगामे और नारेबाजी के साथ हुई, जहां भाजपा और एनसी समेत अन्य दल आमने-सामने आ गए। शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई और अध्यक्ष ने इसे आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
जम्मू विधानसभा में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने जम्मू को इंसाफ दो लिखी तख्तियां लहराते हुए विरोध किया। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस और अन्य दलों के विधायकों ने इस्राइल विरोधी नारे लगाए, जिससे माहौल और गरमा गया।
विज्ञापन
जम्मू विधानसभा में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
हंगामे के दौरान भाजपा विधायकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए, जबकि एनसी के कुछ विधायकों ने ईरान के समर्थन में नारे बुलंद किए। नारेबाजी और शोर-शराबे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विधानसभा में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल होता देख विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। हंगामे के कारण सदन में किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकी।