{"_id":"57adf9af4f1c1b874bee46e9","slug":"violence-protest-in-doda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब जम्मू संभाग में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, डोडा और राजोरी में देश विरोधी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जम्मू संभाग में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, डोडा और राजोरी में देश विरोधी प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
डोडा में प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
घाटी के बाद अब जम्मू संभाग में भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद डोडा में हिंसक प्रदर्शन हुए।
देश विरोधी नारेबाजी के साथ ही सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। यहां एसएसपी, एसएचओ सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी व अधिकारी घायल हो गए। डोडा के साथ ही राजोरी में देश विरोधी नारेबाजी की गई। पुंछ में शिव मंदिर के बाहर कश्मीरी पंडितों के नाम आईएस के धमकी भरे पोस्टर लगाए गए थे।
डोडा के भती मोहल्ले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कुछ युवकों ने देश विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए।
बाद में तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया। युवकों के हिरासत में लिए जाने की सूचना जैसे ही बहुसंख्यक समुदाय को मिली, तो वह जामिया मसजिद में इकट्ठा होने लगे। इसके बाद उन्होंने हिरासत में लिए गए युवकों की रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

Trending Videos
पुंछ में पंडितों के नाम आईएस के धमकी भरे पोस्टर
हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : PTI
इस दौरान एसएसपी डोडा जाहिद नसीम मन्हास, डीएसपी हेडक्वार्टर, एसएचओ सहित एक दर्जन पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए।
पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तब जाकर वे मौके से भागे। करीब तीन घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। जामिया मसजिद के इमाम खालिद नजीब सोहरावर्दी ने मसजिद से लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की।
उधर, पुंछ के जवाहर नगर कनइयां के शिव मंदिर पर आईएसआईएस के धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए थे। इसमें आरएसएस और कश्मीरी पंडितों को चेतावनी दी गई थी। एसएसपी जतिंदर सिंह जौहर ने पोस्टर हटवाकर कब्जे में ले लिए।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति की अपील की। घाटी में पैदा हुए हालात को लेकर राजोरी जिले के कोटरंका बुद्धल में प्रदर्शन किया गया। थन्नामंडी के बेहरोट में देश विरोधी नारेबाजी की गई।